अमिताभ बच्चन वाले साइबर क्राइम कॉलर ट्यून से हो गए हैं परेशान? एक क्लिक में ऐसे करें बंद

How To Stop Amitabh Bachchan Cyber Crime Caller Tune: साइबर क्राइम से बचाव के लिए कॉल से पहले बजने वाली कॉलर ट्यून अब एक क्लिक में स्किप की जा सकती है. जानें आसान ट्रिक और क्या iPhone व Android पर यह तरीका काम करता है.

How To Stop Amitabh Bachchan Cyber Crime Caller Tune: देशभर में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि कॉल से पहले साइबर क्राइम अवेयरनेस (Cyber Crime Awareness) कॉलर ट्यून (Caller Tune) चलाएं. इस ट्यून में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में लोगों को अनजान कॉल, लिंक या OTP शेयर न करने की चेतावनी दी जाती है.

हालांकि, बार-बार यह ट्यून सुनना कई यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन गया है, खासकर इमरजेंसी कॉल्स के दौरान. अब राहत की खबर यह है कि आप इस कॉलर ट्यून को एक बटन दबाकर स्किप (Amitabh Bachchan Cyber Crime Caller Tune) कर सकते हैं. सोशल मीडिया में कुछ जानकार किस्म के लोग इस चीज से छुटकारा पाने की एक आसान ट्रिक शेयर कर रहे हैं.

मोबाइल फोन पर कॉल के दौरान कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?

Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे

Hot To Stop Amitabh Bachchan Cyber Crime Caller Tune?

तो ये है ट्रिक

जब कॉलर ट्यून शुरू हो, तो अपने फोन का कीपैड खोलें

कीपैड पर ‘1’ दबाएं

कॉलर ट्यून तुरंत स्किप हो जाएगी और कॉल रिंग होने लगेगी.

यह ट्रिक iPhone पर पूरी तरह काम करती है, जबकि कुछ एंड्रॉयड डिवाइसेज पर यह टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर पर निर्भर करता है.

फिलहाल इस कॉलर ट्यून को स्थायी रूप से बंद करने का विकल्प नहीं है, क्योंकि यह सरकार की साइबर सुरक्षा जागरूकता पहल का हिस्सा है.

अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

बारिश में भीग गया फोन? तो घबराएं नहीं बस तुरंत कर लें ये काम, बच जाएगा आपका कीमती मोबाइल

मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >