WATCH: बोर्ड एग्जाम में 100 में से 100 नंबर लाने के टिप्स हो रहे VIRAL, काम आयेगा यह VIDEO

WATCH How To Score Full Marks in Exams: विभिन्न बोर्ड्स की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं नजदीक हैं. इसी मौके पर सोशल मीडिया में एक मास्टर साहब का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह स्टूडेंट्स को परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने का तरीका बता रहे हैं. बोर्ड परीक्षाओं में शामल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए ये एग्जाम टिप्स काम आ सकते हैं.

How To Score Full Marks in Exams: आपने अक्सर मेधावी छात्रों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्होंने परीक्षा अच्छे से दी थी, फिर भी अंक कम कैसे आ गए? इस चिंता में कई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच भी कराते हैं. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम की समझ जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही आवश्यक है उत्तर पुस्तिका में उत्तर को सही तरीके से प्रस्तुत करना.

गौरतलब है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निकट हैं. यदि छात्र परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें सही लेखन शैली अपनानी चाहिए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अध्यापक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे परीक्षा की कॉपी जांचते हुए यह समझा रहे हैं कि उत्तर पुस्तिका में उत्तर किस प्रकार लिखना चाहिए ताकि अधिकतम अंक प्राप्त किए जा सकें.

How To Score Full Marks in Exams: परीक्षा में कैसे आयेंगे 100 में से 100? 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अध्यापक एक साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे हैं. इसमें प्रत्येक उत्तर लाइन बाय लाइन स्पष्ट रूप से लिखा गया है. वीडियो में अध्यापक यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि केवल प्रश्नों के सही उत्तर जानना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही ढंग से प्रस्तुत करना भी बेहद जरूरी है.

आप देख सकते हैं कि एक छात्र को 100 में से 96 अंक मिले हैं, जबकि दूसरे को पूरे 100/100 अंक प्राप्त हुए हैं. अध्यापक का कहना है कि साफ-सुथरी और सुंदर लिखावट एक दिन में विकसित नहीं होती, बल्कि इसके लिए महीनों तक लगातार अभ्यास करना पड़ता है. सही लेखन शैली और व्यवस्थित उत्तर प्रस्तुति से परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करना संभव हो सकता है.

Exam Answer Sheet Viral Video: वीडियो पर आये स्टूडेंट्स के कमेंट्स

इस वीडियो पर कई छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक छात्र ने कमेंट किया- ऐसे मेधावी छात्र आगे चलकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करते हैं. वहीं, दूसरे ने लिखा- अगर हम उत्तर पुस्तिका को इतनी खूबसूरती से सजाने में समय लगा देंगे, तो सारे उत्तर कैसे लिख पाएंगे? एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की- मास्टरजी, इस तरह लिखने में तो बहुत ज्यादा समय लग जाएगा!

हालांकि, कई छात्रों ने इस वीडियो में मास्टर साहब के कॉपी दिखाने के तरीके का मजाक उड़ाया और उन्हें ट्रोल किया है. लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने स्वीकार किया कि इस लेखन शैली को अपनाकर वे पहले ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में जो छात्र वास्तव में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें टीचर के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी बताई गई तकनीकों को अपनाने पर विचार करना चाहिए.

Mahakumbh स्नान के बाद बाल संत अभिनव अरोड़ा डिऑर बैग के साथ हुए Viral

सांप का फन दांतों से दबाकर चचा ने दिखा दी बाजीगरी, कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >