आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

How to check 5G Coverage: आगर आप भी नए सिम कार्ड लेने की योजना बना रहे हैं और समझ नहीं रहा किस कंपनी का खरीदे तो उससे पहले आपको यह चेक जरूर कर लेना चाहिए की आपके एरिया में किस कंपनी का 5G नेटवर्क कवरेज है. यह चेक करने के लिए आप nPerf.com वेबसाइट की आपकी मदद ले सकते हैं.

How to check 5G Coverage: भारत में लगभग हर टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं. जियो, एयरटेल, वोडा-आइडिया और BSNL अपने नेटवर्क कवरेज को लेकर अलग अलग के दावे करते हैं. बेहतर 5G सेवा देने के मामले में जियो और एयरटेल के बीच टक्कर चलती है. इस रेस में अब Vi ने भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं. वहीं BSNL 5G अभी देश में शुरू हुई नहीं है.

ऐसे में लोगों के अंदर यह जानने की उत्सुकता रहती है की उनके एरिया में किस कंपनी का 5G नेटवर्क आ रहा है जो हाई इंटरनेट स्पीड के साथ लैग फ्री कॉल सुनिश्चित करता है. अब यह जानकारी हासिल करना काफी आसान हो गया है.

इसके लिए आप संबंधित टेलिकॉम कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा एक कॉमन वेबसाइट से भी यह जानकारी ली जा सकती है. आज हम आपको ये चीज जानने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे है. आइए जानते हैं.

अपने एरिया में 5G नेटवर्क कवरेज कैसे चेक करें

अगर आप चेक करना चाहते हैं की आपके एरिया में किस कंपनी का 5G नेटवर्क कवरेज बढ़िया है तो आप nPerf.com वेबसाइट की आपकी मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप गूगल पर “nPerf 5G coverage map India” सर्च करें या सीधे इस लिंक पर जाएं: https://www.nperf.com/en/map/IN/-/-/signal.

यह भी पढ़ें: मोबाइल डाटा जल्दी हो जाता है खत्म! तो अपना लें स्मार्ट यूजर्स की ये सीक्रेट ट्रिक्स, आसान है तरीका

मोबाइल नेटवर्क कवरेज चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1: ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या इसे अपने ब्राउजर में खोलें.

स्टेप 2: वेबसाइट खुलने के बाद, वहां मौजूद ऑप्शन में से अपना नेटवर्क ऑपरेटर चुनें, जैसे– जियो, एयरटेल, वोडाफोन आदि.

स्टेप 3: ऑपरेटर चुनने के बाद उसी कंपनी का कवरेज मैप ओपन जाएगा.

स्टेप 4: मैप पर अलग-अलग रंगों के डॉट्स नजर आएंगे. नीचे दिए गए लेजेंड से पता चलेगा कि कौन-सा रंग किस नेटवर्क (2G, 3G, 4G, 5G) को दर्शाता है. उदाहरण के लिए, बैंगनी रंग 5G नेटवर्क को दर्शाता है.

स्टेप 5: मैप के ऊपर या साइड में सर्च बॉक्स मिलेगा. उसमें अपने शहर, गांव या कस्बे का नाम टाइप करें.

स्टेप 6: शहर का नाम सर्च करते ही आपके उस इलाके का नेटवर्क कवरेज दिखने लगेगा. उसके बाद आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके इलाके में 4G नेटवर्क आ रहा है या 5G.

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >