Happy Diwali 2024 Wishes, Images, Quotes: अपनों को खास संदेश और स्टेटस से दें दीपावली की शुभकामनाएं, व्हाट्सऐप – फेसबुक – इंस्टा पर शेयर करें ये कोट्स और फोटोज

Happy Diwali 2024 Wishes, Images, Quotes, WhatsApp Status, Messages, Facebook Stories, Instagram Reels: सोशल मीडिया का जमाना है और आप इस अवसर पर व्हाट्सऐप पर स्टेटस, इंस्टाग्राम पर रील्स और फेसबुक पर स्टोरीज डालकर अपनों को दीपावली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. हम आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आये हैं. आप इन संदेशों को अपनों के साथ साझा कर खास अंदाज में दिवाली के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Diwali 2024 Wishes, Images, Quotes, WhatsApp Status, Messages, Facebook Stories, Instagram Reels, Photos, Pics in Hindi: आज देशभर में दीपों का त्योहार दीपावली मनायी जा रही है. इसे प्रकाश पर्व दिवाली भी कहा जाता है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. हर वर्ष यह त्योहार कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. रोशनी के त्योहार पर इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. सभी लोग अपनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों आदि को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं. इस दिवाली आप अपनों को व्हॉट्सऐप स्टेटस और फेसबुक मैसेज के जरिये शुभकामनाएं दे सकते हैं. सोशल मीडिया का जमाना है और आप इस विशेष अवसर पर व्हाट्सऐप पर स्टेटस, इंस्टाग्राम पर रील्स और फेसबुक पर स्टोरीज डालकर अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. आपका काम आसान बनाने के लिए हम यहां आपके लिए कुछ विशेष बधाई संदेश और तस्वीरें लाये हैं. आप इन संदेशों को अपनों के साथ साझा कर खास अंदाज में दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Diwali 2024 Wishes: विद्या मिले सरस्वती से

आपको आशीर्वाद मिले गणेश से
विद्या मिले सरस्वती से
दौलत मिले लक्ष्मी से
खुशियां मिले रब से
प्यार मिले सब से,
यह दुआ है हमारे दिल से.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy diwali 2024 wishes

Happy Diwali 2024 Wishes: हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे

आपके घर पर लक्ष्मी गणेश का वास हो
जीवन से दूर अंधेरा हो
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे
और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सजे.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali 2024 Wishes: लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आये

रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए
लेकर साथ सीता जी को राम जी हैं आये
हर शहर सजा है ऐसे जैसे अयोध्या हो
आओ हर द्वार, हर गली, हर मोड़ पर हम दीप जलाएं.
शुभ दीपावली

Happy diwali 2024 wishes

Happy Diwali 2024 Wishes: अपनों का प्यार है दिवाली

खुशियों का त्योहार है दिवाली
मस्ती की फुहार है दिवाली
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली.

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali 2024 Wishes: लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

दिवाली का ये पावन त्योहार
आपके जीवन में लाये खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार.

शुभ दीपावली

Happy diwali 2024 wishes

Happy Diwali 2024 Wishes: दीपावली के इस विशेष दिन

दीपावली के इस विशेष दिन पर रोशनी का सर्वोच्च प्रकाश आपके मस्तिष्क को रोशन करे और आपको अपने जीवन में सभी बाधाओं को दूर करने की शक्ति और साहस प्रदान करे.
दीपावली का त्योहार शुभ हो

Happy Diwali 2024 Wishes: दीप जलाकर मनाओ दिवाली की त्योहार

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को लेकर आ रहे हैं सीता-राम
स्वागत के लिए हो जाओ सभी लोग तैयार
दीप जलाकर मनाओ दिवाली की त्योहार
क्योंकि 14 वर्ष का वनवास काटकर लौटे हैं श्रीराम.
शुभ दीपावली

Happy diwali 2024 wishes

Happy Diwali 2024 Wishes: शुभ हो दिवाली का त्योहार

दीपक की रोशनी, पटाखों की आवाज
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार

शुभ हो दिवाली का त्योहार.

Blinkit से ऑर्डर किया सोने का सिक्‍का, 10 मिनट में मिली डिलीवरी, डब्बा खोलते ही घूम गया ग्राहक का सिर

Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका, 999 रुपये का जियोभारत 4जी फोन 699 रुपये में मिलेगा

दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए ऐसे मिलेगा कंफर्म ट्रेन टिकट, रेलवे की खास स्कीम का स्टेप बाय स्टेप ऐसे उठाएं फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >