Google Photos में आया Nano Banana AI, अब AI से बोलें और फोटो खुद एडिट होगी

Google Photos का नया Nano Banana AI मॉडल अब आपकी आवाज से फोटो एडिट करेगा. Help me edit फीचर से मुस्कान, लुक और स्टाइल सब बदलेगा

Google ने अपने Photos ऐप में नया AI मॉडल Nano Banana लॉन्च किया है, जो अब आपकी आवाज और शब्दों से ही फोटो एडिट कर देगा. अब ”मुस्कान बढ़ाओ”, ”sunglasses हटाओ” या ”मुझे थोड़ा खुश दिखाओ” जैसी बातें कहकर आप तस्वीरें बदल सकेंगे, बिना किसी स्लाइडर या टूल के झंझट के.

Nano Banana AI क्या करता है?

यह नया Gemini AI मॉडल फोटो एडिटिंग को पूरी तरह ऑटोमैटिक बना देता है. बस ”Help me edit” पर टैप करें और बोलें कि क्या बदलाव चाहिए- जैसे फोटो को आर्ट में बदलना, बैकग्राउंड मॉडिफाई करना या स्माइल फिक्स करना. कुछ सेकेंड में Nano Banana आपके फोटो को नया रूप दे देता है.

”Help me edit”फीचर: अब एडिटिंग आसान

Google Photos में जो नया Help me edit ऑप्शन आया है, वह आपकी आवाज सुनकर एडिट कर देता है. अब आप कह सकते हैं ”open my eyes” या ”remove sunglasses”, और AI खुद तय करेगा कि फोटो में क्या सुधार करना है. इस फीचर के साथ एक नया वॉइस-कमांड वाला एडिटर और वन-टैप सजेशन भी आ रहे हैं.

”Create with AI” सेक्शन हुआ Live

Google ने Android यूजर्स के लिए नया Create with AI सेक्शन भी शुरू किया है. इसमें तैयार टेम्पलेट्स हैं जैसे ”Professional Headshot बनाओ” या ”Winter Holiday Card बनाओ.” जल्द ही ऐप आपकी फोटो हिस्ट्री देखकर पर्सनलाइज एडिट सजेशन भी देगा.

”Ask Photos” फीचर से स्मार्ट सर्च

सिर्फ एडिट ही नहीं, अब फोटो ढूंढना भी आसान हो गया है. Ask Photos फीचर अब 100 देशों और 17 नयी भाषाओं में उपलब्ध है. आप सर्च कर सकते हैं- ”मेरे कॉलेज फेयरवेल की फोटो” या ”मैं और मेरा डॉग बीच पर”, और Google Photos खुद दिखा देगा.

भारत में भी धीरे-धीरे रोलआउट

कंपनी ने बताया कि यह अपडेट iOS और Android दोनों पर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है. भारत के यूजर्स को भी जल्द यह वॉइस-बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर मिलने वाला है.

Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

ChatGPT Go भारत में 1 साल के लिए फ्री, बिना सब्सक्रिप्शन के मिलेगा GPT-5

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >