आपकी फोटो बन जाएगी अब मीम, Google Photos लेकर आया ‘Me Meme’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Google Photos में एक नया फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, जिसका नाम है Me Meme. इसकी मदद से आप AI का यूज करके अपने खुद के मीम बना सकेंगे. आइए डिटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में.

Google Photos में एक मजेदार फीचर आया है. इस फीचर से आप अपनी खुद की फोटो को मीम्स (memes) में बदल सकते हैं. इस फीचर का नाम है Me Meme. इसके जरिए आप अपनी फोटो डाल सकते हैं और उसके साथ कोई भी फनी या कनेक्ट करने वाला टेक्स्ट जोड़ सकते हैं. इस फीचर को अक्टूबर 2025 में बताया गया था. अब तीन महीने के इंतजार के बाद धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है. आइए जानते हैं इस फीचर को थोड़ा डिटेल में.

Google का नया Me Meme फीचर

इस नए फीचर के साथ Google ने अपनी बाकी क्रिएटिव फीचर्स में एक और ऑप्शन जोड़ दिया है. बता दें कि ये फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है. ये तभी काम करता है जब आप खुद कोई फोटो चुनते हैं. इस टूल की मदद से आप कोई भी फोटो चुन सकते हैं और खुद को फेमस meme फॉर्मेट्स में देख सकते हैं. इसमें पहले से बने टेक्स्ट भी होते हैं. इसके साथ ही आप कैप्शन बदल सकते हैं या अपनी खुद की meme स्टाइल अपलोड करके मजाक को और भी पर्सनल बना सकते हैं.

प्राइवेसी का रखा गया है ध्यान

Google ने ये भी साफ किया है कि प्राइवेसी पूरी तरह से आपके हाथ में रहती है. Me Meme ऐप सिर्फ उन्हीं फोटो पर काम करता है जिन्हें आप खुद सेलेक्ट करें. जो भी मेम आप बनाते हैं, वो सिर्फ ऐप के अंदर रहता है जब तक आप खुद उसे सेव या शेयर करने का फैसला नहीं करते. Google ने अभी ये नहीं बताया कि ये मेम स्टोरेज में जगह लेंगे या नहीं, लेकिन आमतौर पर जो फाइल्स बनती हैं, उन्हें नए आइटम के रूप में सेव किया जाता है. बता दें ये फीचर फिलहाल सिर्फ अमेरिका में ही काम कर रहा है. आने वाले समय में इसे भारत समेत अन्य देशों में भी रोल आउट किया जा सकता है.

Google Photos में Me Meme से मीम कैसे बनाएं?

  • Google Photos ऐप अपने फोन में खोलें.
  • सबसे पहले अपनी कोई साफ फोटो या पोर्ट्रेट फोटो चुन लें.
  • अब Create या Meme वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद लिस्ट में से कोई मीम टेम्पलेट चुनें या चाहें तो अपना खुद का टेम्पलेट भी अपलोड कर सकते हैं.
  • अब टेक्स्ट को अपनी पसंद के हिसाब से एडिट करें और मीम को फाइनल टच दे दें.

यह भी पढ़ें: GPS बंद होने के बाद भी Google को कैसे पता चलता है आपकी लोकेशन? जानें किन-किन तरीकों से करता है ट्रैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >