WhatsApp ग्रुप में नए मेंबर को जुड़ते ही दिखेगी पुरानी चैट, अब ‘क्या चल रहा था?’ पूछने की नहीं पड़ेगी जरूरत

WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे ग्रुप के नए मेंबर पुराने चैट्स देख पाएंगे और पिछली बातचीत का कॉन्टेक्स्ट समझ सकेंगे. ये फीचर अब iOS के लेटेस्ट अपडेट में यूज कर सकते हैं. इसके जरिए आप पिछले 14 दिनों के करीब 100 हालिया मैसेज देख सकेंगे. आइए डिटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में.

WhatsApp जल्द ही ग्रुप में नए जुड़ने वाले यूजर्स की एक बड़ी टेंशन खत्म कर सकता है. दरअसल, कंपनी ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे ग्रुप के पुराने मेंबर्स नए यूजर के साथ अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर कर पाएंगे. अभी के लिए यह फीचर iOS के TestFlight बीटा अपडेट में देखा गया है और इसकी जानकारी WABetainfo ने दी है. मजेदार बात ये है कि इस फीचर की झलक पहले Android यूजर्स के लिए भी दिख चुकी थी, लेकिन अब लग रहा है कि Meta का ये मैसेजिंग ऐप इसे iOS के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की प्लानिंग कर रहा है. चलिए, अब इस नए फीचर को थोड़ा डिटेल में समझते हैं.

क्या है WhatsApp का ग्रुप चैट हिस्ट्री फीचर?

WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर में ग्रुप में नए जुड़ने वाले मेंबर्स को पिछले 14 दिनों के करीब 100 हालिया मैसेज दिख सकेंगे. ये मैसेज अलग रंग में नजर आएंगे, ताकि यूजर आसानी से पहचान सके कि कौन-से मैसेज पुराने हैं और कौन-से नए.

इसके अलावा WhatsApp पुराने ग्रुप मेंबर्स को ये जानकारी भी देगा कि चैट हिस्ट्री नए मेंबर के साथ शेयर की गई है. इतना ही नहीं, ग्रुप चैट में एक छोटा-सा नोट भी दिखाई देगा, जिसमें उस यूजर का नाम लिखा होगा जिसने नए मेंबर के साथ मैसेज शेयर किए हैं.

जब आप किसी ग्रुप में नया मेंबर जोड़ेंगे, उसी समय यह फीचर दिखाई देगा. Add Member पर टैप करते ही स्क्रीन के नीचे हाल की चैट शेयर करने का नया ऑप्शन नजर आएगा. यहां यूजर अपनी मर्जी से तय कर पाएंगे कि वे नए मेंबर के साथ आखिरी 100 मैसेज शेयर करना चाहते हैं या फिर उससे कम मैसेज ही भेजना चाहते हैं.

डिफॉल्ट रूप से बंद होगा ये फीचर

हालांकि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और WhatsApp अपने आप नए ग्रुप में जुड़े मेंबर्स को पुरानी चैट नहीं भेजता. जब कोई यूजर नए मेंबर के साथ मैसेज शेयर करने की कोशिश करता है, तो ऐप पहले उसे अलर्ट दिखाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अलर्ट ज्यादा से ज्यादा तीन बार दिखाई देंगे. इसके बाद चौथी बार से जैसे ही यूजर कंफर्म करेगा, मैसेज सीधे शेयर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर बार-बार आ रही अनजान नंबर से कॉल? बस इस सेटिंग को ऑन करते ही सॉल्व होगी प्रॉब्लम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >