फ्री में देखें Netflix और JioHotstar, Airtel के इस प्लान में मिल रहा मुफ्त का सब्सक्रिप्शन, कीमत 600 रुपये से कम

अगर आप Netflix और JioHotstar देखने के शौकीन है, लेकिन हर महीने सब्सक्रिप्शन का खर्च भारी लगने लगा है, तो टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, अब आप इन दोनों प्लेटफॉर्म्स का मजा फ्री में ले सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस Airtel का एक प्लान रिचार्ज करना होगा और फिर महीने भर आप अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ आराम से फ्री में अपनी फेवरेट मूवी और सीरीज देख सकेंगे.

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. इसमें अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं. किसी प्लान में ज्यादा डेटा तो किसी प्लान में ज्यादा वैलिडिटी. लेकिन कंपनी अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स में फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. इसी प्लान में से एक प्लान है 598 रुपये वाला. इसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा Netflix, JioHotstar के साथ और भी कई बेनिफिट्स दे रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

एयरटेल का 598 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे 28 दिन वाले प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें से एक है 598 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना के 100 फ्री SMS और हर दिन 2GB डेटा का फायदा दे रहा है. वहीं, अगर आप एयरटेल के 5G यूजर हैं, तो आप 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकेंगे. इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए Netflix का बेसिक प्लान सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही JioHotstar Super, Xstream Premium और Zee5 Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलेगा.

मिलेंगे अन्य बेनिफिट्स

एयरटेल अपने इस प्लान में यूजर्स को फ्री हेलोट्यून्स भी दे रहा है, जिससे आप हर महीने अपने नंबर पर एक हेलोट्यून फ्री में सेट कर सकते हैं. साथ ही स्पैम और साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए एयरटेल फ्री स्पैम अलर्ट जैसे बेनिफिट्स भी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: 90 दिन की वैलिडिटी वाला Airtel का खास प्लान, गिन लीजिए फायदे

यह भी पढ़ें: 600 रुपये से कम में Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्रीपेड प्लान, मिलेगा फ्री OTT और हाई-स्पीड डेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >