Gemini के कारण Sundar Pichai की होगी Google से छुट्टी? जानें पूरा मामला

Google Gemini AI Alphabet CEO Sundar Pichai Resign - गूगल के एआई टूल जेमिनी के विवादों की आंच सुंदर पिचाई के पद और प्रतिष्ठा तक पहुंच चुकी है.

Google Gemini AI Controversy : टेक जाएंट गूगल के एआई टूल जेमिनी की वजह से कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई की कुर्सी खतरे में आ गई है. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई पर नौकरी से इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

जेमिनी के विवादों की आंच सुंदर पिचाई तक

गूगल के एआई टूल जेमिनी के विवादों की आंच सुंदर पिचाई के पद और प्रतिष्ठा तक पहुंच चुकी है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर पिचाई के इस्तीफे की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और कई लोगों का मानना है कि उन्हें सीईओ को पद छोड़ देना चाहिए. टेक एनालिस्ट बेन थॉम्पसन ने भी अपने न्यूजलेटर में सुंदर पिचाई के इस्तीफे की बात कही है. Gemini AI ने पीएम मोदी पर दी गलत जानकारी, IT मंत्री ने चेताया तो Google ने दी यह सफाई

गूगल की किरकिरी करा चुका जेमिनी एआई टूल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक कंटेंट पेश कर जेमिनी एआई टूल पिछले दिनों गूगल की किरकिरी करा चुका है. मामले ने तूल पकड़ा, तो गूगल को माफी मांगनी पड़ी. यह पहला मामला नहीं है जब जेमिनी पर पक्षपातपूर्ण कंटेंट प्रस्तुत करने का आरोप लगा है. यही वजह है कि गूगल के लगातार फेल हो रहे एआई टूल की वजह से सीईओ सुंदर पिचाई की नौकरी भी खतरे में आ गई है.

एआई की रेस में पिछड़ रहा गूगल

ओपनएआई के चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के को-पायलट जैसे एआई टूल्स गूगल के जेमिनी से काफी आगे हैं. एआई की रेस में गूगल पिछड़ता जा रहा है. टेक्नोलॉजी एनालिस्ट फर्म स्ट्रेटेचेरी के ऑथर बेन थॉम्पसन ने कहा कि गूगल के लिए सबसे बड़ी चुनौती आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं, बल्कि उसका वर्किंग कल्चर है. उन्होंने इसमें ऊपरी स्तर से लेकर निचले स्तर तक बदलाव की जरूरत बतायी है. Gemini 1.0: Google ने पेश किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI टूल, ऐसे करेगा आपकी मदद

गूगल ने बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी एआई किया

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फील्ड में माइक्रोसॉफ्ट की मदद से ओपनएआई ने चैटजीपीटी पर अच्छा काम किया है. वहीं, गूगल ने एआई चैटबॉट के तौर पर पहले बार्ड को लॉन्च किया था. बाद में उसने बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी एआई कर दिया. लेकिन जिस तरह लॉन्च के दौरान बार्ड ने गलत जवाब देकर गूगल की बेइज्जती करायी, उसी तरह जेमिनी के हालिया रिस्पॉन्स ने भी गूगल के लिए मुश्किलें ही बढ़ा कर रख दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >