अब Gmail खुद आपके ईमेल लिखेगा और पढ़ेगा, Gemini AI की एंट्री से बढ़ रहा प्राइवेसी का खतरा

Gmail में Gemini AI वाले नए फीचर अपने आप एक्टिव हो रहे हैं, जो यूजर्स के ईमेल और डेटा को प्रोसेस करेंगे. अगर आपने खुद कोई सेटिंग नहीं बदली तो AI आपके लिए फैसला करेगा. आइए आपको बताते हैं इसका आपकी प्राइवेसी और इनबॉक्स पर क्या असर पड़ेगा.

दुनिया के सबसे बड़े ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail के करीब 3 अरब यूजर्स के लिए अब फैसला लेने का समय आ गया है. अगर आपने खुद कुछ नहीं चुना, तो AI आपके लिए फैसला कर लेगा. अब Gmail में ऐसे नए फीचर अपने आप चालू होने वाले हैं, जो आपके डेटा को प्रोसेस और एनालाइज करेंगे, और एक बार ये शुरू हो गए तो पीछे लौटना मुश्किल होगा. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं.

Gmail बन रहा है अब AI Inbox

अगर आप Gmail इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि Gmail अब Gemini के दौर में जा रहा है. इसका मतलब है कि अब Help Me Write जैसे टूल से आप मेल खुद से लिखवा या सुधार करवा सकते हैं. साथ ही नए Suggested Replies भी मिलेंगे, जो आपकी बातचीत देखकर एक क्लिक में जवाब सुझाएंगे. ये बदलाव धीरे-धीरे अलग-अलग देशों और भाषाओं में आ रहे हैं. 

Google का कहना है कि ये सारे नए फीचर Gemini 3 की वजह से मुमकिन हुए हैं. अभी ये अमेरिका में इंग्लिश यूजर्स के लिए शुरू हुए हैं और आगे बाकी देशों और भाषाओं में भी आएंगे. दरअसल, Gmail में AI पहले से ही धीरे-धीरे जोड़ा जा रहा है. मेल ढूंढने से लेकर लिखने और जवाब देने तक सब कुछ AI संभाल रहा है. इससे एक तरह का ‘AI Inbox’ बन रहा है, जहां आपका बहुत सा काम मशीन करेगी.

सुविधा के साथ बढ़ता प्राइवेसी का खतरा

जब Google आपके इनबॉक्स को अपने क्लाउड AI से प्रोसेस करता है, तो आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर सवाल खड़े होते हैं. अच्छी बात ये है कि आप चाहें तो इन फीचर्स को बंद कर सकते हैं. इसके लिए Settings > General में जाकर Smart features को अनचेक करना होगा. लेकिन याद रखें, अगर आप AI वाले स्मार्ट टूल चाहते हैं, तो Google को अपना डेटा देना पड़ेगा. कुछ टेक वेबसाइटों ने तो यहां तक कहा है कि अब AI हर छोटी चीज में घुस रहा है. Gmail पहले ही आपके मैसेज, खरीदारी और कॉन्टैक्ट्स पर नजर रखता था, और अब तो हालत ये हो गई है कि आपको खुद मेल पढ़ने की जरूरत भी नहीं क्योंकि AI ही आपके लिए सब कर देगा.

यह भी पढ़ें: Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री मिलेंगे Gemini 3 के पावरफुल AI फीचर्स, फटाफट करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >