Apple ने पेश किये M5 Pro और M5 Max चिप्स, प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर

Apple ने MacBook Pro के लिए नये M5 Pro और M5 Max चिप्स पेश किये हैं. Fusion Architecture पर आधारित ये चिप्स 18-कोर CPU, 40-कोर GPU, Neural Engine और Thunderbolt 5 सपोर्ट के साथ आते हैं. M5 Pro में 64GB तक मेमोरी और M5 Max में 128GB तक मेमोरी सपोर्ट है. प्री-ऑर्डर 4 मार्च से, बिक्री 11 मार्च से शुरू.

Apple ने अपने नये MacBook Pro मॉडल्स के साथ अगली पीढ़ी के M5 Pro और M5 Max चिप्स काे अनवील किया है. कंपनी का दावा है कि ये चिप्स बिल्कुल नये Fusion Architecture पर आधारित हैं, जो दो डाई को एक ही सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) में जोड़कर CPU, GPU, Neural Engine और Thunderbolt 5 जैसी क्षमताओं को एकीकृत करता है. इस कदम को ऐपल की अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी छलांग माना जा रहा है.

प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड

M5 Pro को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो डेटा मॉडलिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन साउंड डिजाइन या STEM प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. वहीं M5 Max खासतौर पर 3D एनिमेटर्स, ऐपडेवलपर्स और AI रिसर्चर्स के लिए है, जिन्हें अधिकतम GPU कंप्यूट और हाई मेमोरी बैंडविड्थ की जरूरत होती है.

CPU और GPU में जबरदस्त सुधार

  • नया 18-कोर CPU, जिसमें 6 “सुपरकोर” और 12 परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं
  • CPU परफॉर्मेंस पिछले जनरेशन की तुलना में 30% तक तेज
  • GPU अब 40-कोर तक स्केल होता है, जिसमें हर कोर में Neural Accelerator मौजूद है
  • AI वर्कलोड्स के लिए GPU कंप्यूट क्षमता 4 गुना तक बढ़ी
  • ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 20% तक बेहतर और रे-ट्रेसिंग 35% तक तेज.

मेमोरी और बैंडविड्थ में बढ़त

  • M5 Pro: अब 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी सपोर्ट, 307GB/s बैंडविड्थ
  • M5 Max: 128GB तक मेमोरी सपोर्ट, 614GB/s बैंडविड्थ

यह सुधार जटिल प्रोजेक्ट्स और बड़े AI मॉडल्स को संभालने में मदद करेगा.

लॉन्च और उपलब्धता

नये MacBook Pro मॉडल्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग 4 मार्च से शुरू हो चुकी है और बिक्री 11 मार्च से उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: Apple ने पेश किया Studio Display XDR, भारत में इतनी होगी कीमत

यह भी पढ़ें: A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >