Apple ने पेश किया Studio Display XDR, भारत में इतनी होगी कीमत

Apple ने भारत में नये Studio Display और Studio Display XDR पेश किये हैं. दोनों डिस्प्ले Thunderbolt 5 कनेक्टिविटी, 12MP Centre Stage कैमरा, Spatial Audio और बेहतर ब्राइटनेस के साथ आते हैं. Studio Display की कीमत ₹1,89,900 से शुरू होती है, जबकि Studio Display XDR ₹3,99,900 में उपलब्ध होगा.

Apple ने मैक यूजर्स के लिए एक्सटर्नल डिस्प्ले की नयी सीरीज लॉन्च की है, जिसमें अपडेटेड Studio Display और हाई-एंड Studio Display XDR शामिल हैं. ये डिस्प्ले न सिर्फ बेहतर कैमरा और ऑडियो सिस्टम के साथ आते हैं, बल्कि अब इनमें Thunderbolt 5 कनेक्टिविटी भी दी गई है.

जनरल यूजर्स के लिए Studio Display कैसा है?

  • 27-इंच 5K पैनल (5120×2880 रिजॉल्यूशन)
  • 600 निट्स ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गामट सपोर्ट
  • 12MP Centre Stage कैमरा Desk View फीचर के साथ
  • तीन-माइक्रोफोन ऐरे और छह-स्पीकर सिस्टम Spatial Audio सपोर्ट के साथ
  • Thunderbolt 5 पोर्ट्स (2) + USB-C पोर्ट्स (2)
  • 96W चार्जिंग पावर – 14-इंच MacBook Pro को फास्ट चार्ज करने में सक्षम
  • कीमत: ₹1,89,900 (भारत में).

प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए Studio Display XDR

  • 27-इंच 5K पैनल मिनी-LED बैकलाइट के साथ
  • 2,304 लोकल डिमिंग जोन
  • 1,000 निट्सSDR ब्राइटनेस, 2,000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस
  • 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो
  • Adobe RGB + P3 कलर गामट सपोर्ट, 80% Rec.2020 कवरेज
  • 120Hz Adaptive Sync रिफ्रेश रेट
  • 140W चार्जिंग पावर – 16-इंच MacBook Pro को फास्ट चार्ज करने में सक्षम
  • कीमत: ₹3,99,900 (भारत में).

डिजाइन और विकल्प

  • Tilt-adjustable stand (Studio Display)
  • Tilt + Height adjustable stand (Studio Display XDR)
  • VESA mount adapter ऑप्शन
  • Nano-texture glass विकल्प, glare कम करने के लिए
  • 100% recycled aluminium और 80% recycled glass का उपयोग.

भारतीय बाजार में उपलब्धता

  • प्री-ऑर्डर: 4 मार्च से
  • बिक्री शुरू: 11 मार्च से

साथ ही, ऐपल ने Magic Keyboard (₹19,500), Magic Trackpad (₹14,500) और MagicMouse (₹9,500 से) भी पेश किये हैं.

यह भी पढ़ें: A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस

यह भी पढ़ें: Apple iPad Air: M4 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ ऐपल का नया टैबलेट, देखें कितनी है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >