Free Aadhaar Card Update: 14 जून से पहले मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करें आधार, जानें पूरा प्रॉसेस

Free Aadhaar Card Update: UIDAI 14 जून 2025 तक आधार कार्ड अपडेट करने की मुफ्त सुविधा दे रहा है. जानें कैसे करें ऑनलाइन अपडेट और क्या बदलाव संभव हैं.

Free Aadhaar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए आधार अपडेट करने का सुनहरा मौका है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) 14 जून 2025 तक आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट की सुविधा बिना किसी शुल्क के दे रही है.

Free Aadhaar Card Update: क्यों जरूरी है आधार अपडेट?

UIDAI के नामांकन एवं अपडेट विनियम, 2016 के अनुसार, हर आधार कार्ड धारक को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (PoI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) हर 10 साल में अपडेट करना अनिवार्य है. इससे सरकारी लाभ, बैंकिंग सेवाओं और KYC प्रक्रियाओं में कोई समस्या नहीं आती.

Free Aadhaar Card Update: क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं?

आधार कार्डधारक निम्नलिखित डिटेल्स ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं: नाम (मामूली सुधार); जन्मतिथि (नियमों के तहत); पता; लिंग; भाषा प्राथमिकता.

हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, फोटो) के लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा.

Free Aadhaar Card Update: कैसे करें ऑनलाइन अपडेट?

  1. myAadhaar वेबसाइट पर जाएं
  2. आधार नंबर और OTP से लॉगिन करें
  3. “Document Update” विकल्प चुनें
  4. वैध PoI और PoA दस्तावेज अपलोड करें (JPEG/PNG/PDF, अधिकतम 2MB)
  5. सबमिट करें और Service Request Number (SRN) से अपडेट ट्रैक करें.

Free Aadhaar Card Update: जल्द करें अपडेट, समय सीमा न चूकें

अगर आपका आधार अपडेट नहीं हुआ है, तो 14 जून से पहले इसे निःशुल्क अपडेट करना न भूलें. यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए समय पर अपने दस्तावेज अपडेट करके सरकारी सेवाओं और बैंकिंग कार्यों में होने वाली असुविधाओं से बचें.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: इस आसान तरीके से Aadhaar Card से लिंक कराएं नया मोबाइल नंबर, खर्च बस 50 रुपये

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिनटों में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ E-Passport, पहचान और सुरक्षा होगी अब दुगनी, जानिए मौजूदा पासपोर्ट से कितना है अलग

यह भी पढ़ें: PF बैलेंस का पता अब चुटकियों में ऑनलाइन लगाएं, करना होगा छोटा सा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >