फ्रिज मेंटेनेंस की ये 5 बातें जान गए तो खुद बन जाएंगे एक्सपर्ट, नहीं आएगी टेक्नीशियन को फोन घुमाने की नौबत

Fridge Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फ्रिज सालों तक बिना टेंशन के चलता रहे तो उसके लिए थोड़ी-बहुत देखभाल करना जरूरी है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको बार-बार टेक्नीशियन को कॉल कर के घर पर बुलाने की जरूरत नहीं है. बस ये 5 आसान जुगाड़ अपना लीजिए फिर आपका फ्रिज बिना दिक्कत के लंबे समय तक चलता रहेगा.

Fridge Tips: फ्रिज का इस्तेमाल आज लग-भग सभी के घरों में हो रहा है. जाहिर सी बात है उसमें रखे खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखने के लिए इसका 24 घंटे चलना जरूरी है. अब फ्रिज भी ठहरा इलेक्ट्रॉनिक मशीन, तो उसमें खराबी आना आम बात है. उसमें खराबी आना हर बार ब्रांड की गलती नहीं होती बल्कि हमारी लापरवाही और मेंटेनेंस की कमी होती है.

अगर आप हर 3 से 4 महीने में इसका हल्का-फुल्का मेंटेनेंस करते रहेंगे, तो यह सुचारु रूप से काम करता रहेगा और इसकी लाइफ कई सालों तक बढ़ जाएगी. आज हम आपको ऐसे 5 आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको फॉलो कर के आप खुद ही अपने फ्रिज (Fridge) की सर्विस कर सकते हैं वो भी बिना किसी टेक्नीशियन को घर पर बुलाए. 

साल में 1 बार जरूर बदलें गैसकेट

फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील को गैसकेट कहते हैं. इसे साल में कम से कम एक बार जरूर बदल लेना चाहिए. अगर ये ढीली हो जाए या कहीं से फट जाए तो इसे तुरंत बदल देना बेहतर है. इसे न बदलने से आपका फ्रिज ठीक से कूलिंग नहीं करेगा और कंप्रेसर पर भी जरूरत से ज्यादा लोड पड़ेगा.

Fridge के पीछे लगी कॉइल को साफ रखें

फ्रिज के पीछे लगी कंडेनसर कॉइल्स अगर आप रेगुलर साफ करते रहे तो फ्रिज की लगभग 70% परेशानियां खुद-ब-खुद खत्म हो जाती हैं. दरअसल, कॉइल्स और फैन पर धूल जम जाने से कंडेनसर ठीक से काम नहीं करता और फिर फ्रिज को ठंडा करने में दिक्कत आने लगती है. कॉइल्स साफ करते वक्त बस फ्रिज को स्विच से बंद करें और पीछे की तरफ लगी काली जाली को झाड़ू या किसी पुराने कपड़े से पोंछ दें.

Fridge के वेंट को रेगुलर साफ करते रहे

फ्रिज का वेंट साफ रखना बहुत जरूरी है. ये वेंट छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिनसे फ्रिज के अंदर और बाहर की हवा सही तरीके से घूमती रहती है. ये वेंट ज्यादातर फ्रीजर या फ्रिज के अंदर, और कभी-कभी पीछे या नीचे की तरफ होते हैं. लेकिन समय के साथ इनमें धूल-मिट्टी जमा होकर ब्लॉक हो जाती हैं. ऐसे में बस एक पुराना टूथब्रश लेकर इन्हें साफ कर दें.

हर महीने डिफ्रॉस्ट करते रहे 

अगर आपका फ्रिज पुराना मॉडल है तो उसमें आपको खुद से डिफ्रॉस्ट करना पड़ेगा. लेकिन आजकल के नए फ्रिज ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट वाले आते हैं, जिनमें ये काम खुद-ब-खुद हो जाता है. महीने में एक बार डिफ्रॉस्ट करने से फ्रीजर में जमा बर्फ का पहाड़ नहीं बनता और फ्रिज की ठंडक भी बढ़िया बनी रहती है.

Fridge को सही टेम्परेचर पर चलाएं 

फ्रिज को सही तरह से चलाने के लिए सबसे जरूरी है उसका टेम्परेचर चेक करते रहना. कोशिश करें कि फ्रिज का तापमान 38 से 42 डिग्री फारेनहाइट के बीच सेट हो और फ्रीजर का टेम्परेचर 0 से 10 डिग्री फारेनहाइट तक रहे. ऐसा करने से फ्रिज पर ज्यादा लोड नहीं आएगा और उसकी लाइफ भी लंबी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >