Flipkart पर हुई Freedom Sale की वापसी, इस दिन से फिर मचेगी लूट, देखें किन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी तगड़ी डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale 2025: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर अपनी इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 की घोषणा कर दी है. यह खास शॉपिंग इवेंट 13 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक जारी रहेगा. सेल पेज पर लिखा गया है “Deals are back”. आइए देखें किन-किन प्रोडक्ट्स पर तगड़ी डिस्काउंट मिलने वाली है.

Flipkart Freedom Sale: कुछ ही दिनों में इंडिपेंडेंस डे यानी स्वतंत्रता दिवस पुरे भारत में मनाया जाएगा. इस मौके पर फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह सेल 13 अगस्त से शुरू होकर पांच दिनों तक यानी 17 अगस्त तक चलेगी. यह बड़ा शॉपिंग फेस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज और अन्य कई कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट पेश करेगा.

ग्राहकों को इसमें विशेष बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी मिलेगा, जिससे बचत के कई मौके बनेंगे. दिलचस्प बात यह है कि जहां लैंडिंग पेज पर इसे ‘इंडिपेंडेंस डे सेल’ कहा गया है, वहीं बैनर में ‘फ्रीडम सेल 2025’ का जिक्र है, जो संभवतः हाल ही में समाप्त हुई सेल का विस्तार हो सकता है. 

क्या खास है इस सेल में?

फ्लिपकार्ट की यह मिड-ईयर सेल साल की सबसे बड़ी सेल्स में से एक मानी जाती है. इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन, होम एसेंशियल्स और किचन अप्लायंसेज जैसी कई चीजों पर भारी डिस्काउंट मिलती है. Samsung, Motorola, Vivo, Asus, HP और TCL जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स कम कीमत पर मिलेंगे. इसके साथ ही कपड़े, फर्नीचर, सनग्लासेस, जूलरी और कई अन्य आइटम्स पर भी बढ़िया ऑफर्स दिए मिलेंगे.

कैसे उठाएं इस सेल का फायदा?

बैंक ऑफर: केनरा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10% का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा.

कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर: बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जोड़कर आप ज्यादा बचत कर पाएंगे.

कॉम्बो ऑफर: कुछ चुनिंदा आइटम्स पर ‘फ्लिपकार्ट प्लस सुपर कॉइन्स’ का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा 10% की छूट पा सकते हैं.

पहले खरीदने का मौका: फ्लिपकार्ट प्लस या वीआईपी मेंबर होने पर आपको डील्स पर अर्ली एक्सेस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Air India Freedom Sale: एयर इंडिया लाई गजब का ऑफर, मात्र ₹1,279 में करें अब हवाई सफर, देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass, जानें कीमत, वैधता और फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >