Saiyaara फिल्म की इमोशनल सुनामी, IV ड्रिप के साथ फिल्म देखने वाला वीडियो हुआ वायरल

Saiyaara फिल्म दर्शकों में भावनात्मक बवंडर ले आई, थिएटर में बेहोश दर्शक और IV ड्रिप के साथ फिल्म देखता व्यक्ति हुआ ट्रेंड में. जानिए Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका

Ahaan Panday और Aneet Padda अभिनीत फिल्म Saiyaara ने न केवल सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि इंटरनेट पर भी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का तूफ़ान खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखता नजर आ रहा है. थिएटर में दर्शकों के बेहोश होने की खबरें भी सामने आई हैं. इंस्टाग्राम और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिएक्शन वीडियो, रोते-बिलखते प्रशंसकों और चिल्लाने वाले क्लिप्स ने बाढ़ ला दी है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाका (Saiyaara Box Office Collection)

महज चार दिनों में Saiyaara ने ₹105.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

Kesari Chapter 2 और Jaat जैसी फिल्मों की कुल कमाई को पछाड़ा.

2025 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

इस साल की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड्स में शामिल हुई.

THE SKIN DOCTOR on X: “Desh ka yuva Saiyaara naam ki film dekh kar toot toot kar ro raha hai. Isko roka jaana chahiye. I think cops storming in for a quick lathicharge during the end credits might help snap them back to reality. https://t.co/AZrjmUQCni” / X

कहानी की झलक (Saiyaara Movie Story)

सैयारा की कहानी एक परेशान म्यूजिशियन कृष कपूर और एक शर्मीली कवयित्री वाणी बत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों साथ मिलकर संगीत बनाते हैं, जिससे उनके पुराने जख्म भरते हैं और रिश्ते गहराते हैं. कहानी में भावनात्मक मोड़ तब आता है जब वाणी को अल्जाइमर की शुरुआती अवस्था का पता चलता है. उनकी प्रेम कहानी का प्रतीक बनता है टाइटल ट्रैक “सैयारा”, जो ग्लोबली वायरल हो जाता है.

संगीत और गाने (Saiyaara Music & Songs)

  • संगीतकार: मिथुन, सचेत-परम्परा, तनिष्क बागची, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी
  • गायक: अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल, श्रेया घोषाल, सच्चेत-परम्परा सहित कई कलाकार
  • गानों में भावनात्मक गहराई है, जो मोहित सूरी की पिछली फिल्मों की याद दिलाती है.

कास्ट और क्रू (Saiyaara Cast & Crew)

  • अहान पांडे (कृष कपूर)
  • अनीत पड्डा (वाणी बत्रा)
  • मोहित सूरी (निर्देशक)
  • अक्षय विधानी (निर्माता)
  • विकास सिवरामन (सिनेमैटोग्राफर)
  • मिथुन, सचेत-परंपरा, तनिष्क बाग्ची, ऋषभ कांत, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी (संगीत निर्देशक)

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन (Saiyaara Box Office Performance Update)

  • रिलीज तारीख: 18 जुलाई 2025
  • बजट: ₹35–40 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹157+ करोड़
  • समीक्षकों ने अभिनय, संगीत और भावनात्मक गहराई की प्रशंसा की, हालांकि कहानी को थोड़ा प्रेडिक्टेबल माना गया.

ओटीटी रिलीज (Saiyaara OTT Release)

  • प्लैटफॉर्म: नेटफ्लिक्स इंडिया
  • संभावित रिलीज: सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत

Viral Video: नन्हे हाथी की हुई कुर्सी से जंग! नहीं बैठ पाया तो कर दिया बच्चों की तरह तमाशा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

Viral Video: डोगेश भाई के सामने नहीं चलेगी रील बाजी, बंदे का छपरीपना देख दौड़ पड़े काटने, वायरल हुआ वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >