फेस्टिव शॉपिंग में टूटा रिकॉर्ड, ई-कॉमर्स को छोटे शहरों ने दी बड़ी उड़ान, रिपोर्ट में खुलासा

E-commerce Report India: इस दिवाली भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों ने ऑनलाइन शॉपिंग में मचाया धमाल. ई-कॉमर्स बिक्री का 75% हिस्सा गैर-महानगरों से आया, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की डिमांड में भारी उछाल देखा गया

E-commerce Report India: इस साल दिवाली पर भारत की ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ा योगदान छोटे और गैर-महानगर शहरों का रहा. रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स की कुल बिक्री मात्रा का करीब 75% हिस्सा इन्हीं शहरों से आया. लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म क्लिकपोस्ट (ClickPost) ने 4.25 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर्स का विश्लेषण करके बताया कि अब भारत के टियर-2 और टियर-3 शहर त्योहारी ई-कॉमर्स के सबसे बड़े इंजन बन चुके हैं.

टियर-3 शहर बने ऑनलाइन शॉपिंग के स्टार (E-commerce Report India)

रिपोर्ट में बताया गया कि 2025 में 50.7% ऑर्डर टियर-3 शहरों से आये, जबकि टियर-2 शहरों का योगदान लगभग 25% रहा. यानी कुल मिलाकर 74.7% ऑर्डर गैर-महानगर क्षेत्रों से आये. ये आंकड़े दिखाते हैं कि अब सिर्फ दिल्ली-मुंबई नहीं, बल्कि इंदौर, जयपुर, रांची, पटना और कोयंबटूर जैसे शहरों में भी ऑनलाइन खरीदारी का जुनून बढ़ गया है.

त्योहारों ने बढ़ाई फैशन और कॉस्मेटिक की डिमांड

दुर्गा पूजा और करवा चौथ के दौरान ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री में भारी उछाल देखा गया. रिपोर्ट के अनुसार, पूजा से पहले के हफ्ते में फैशन ऑर्डर्स में 14.3% की वृद्धि हुई, जबकि करवा चौथ पर कॉस्मेटिक की बिक्री फैशन से लगभग दोगुनी रही.

E-commerce Report India: डिलीवरी टाइम और पेमेंट ट्रेंड्स में भी बदलाव

क्लिकपोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि भारत का लॉजिस्टिक नेटवर्क त्योहारी डिमांड के बीच भी मजबूत रहा और औसतन 2.83 दिन में डिलीवरी पूरी हुई. कैश ऑन डिलीवरी (COD) अब भी छोटे शहरों की पहली पसंद बनी हुई है, 52% ऑर्डर इसी माध्यम से किये गए. वहीं, औसत ऑर्डर वैल्यू 32.5% बढ़कर ₹4,346 पहुंच गई.

क्लिकपोस्ट के सीईओ बोले- भारत बदल रहा है

क्लिकपोस्ट के सीईओ नमन विजय ने कहा, हम भारतीय रिटेल के नये युग में हैं, जहां छोटे शहरों के ग्राहक ई-कॉमर्स की रीढ़ बन चुके हैं, और कैश ऑन डिलिवरी अब भी उनकी पसंदीदा सुविधा है.

Swiggy और Magicpin बने त्योहारों के स्वाद का नया ठिकाना; मिठाई, बिरयानी और लावा केक की सबसे ज्यादा डिमांड

दिवाली में खुशियां, बजट में गिफ्ट्स: किचन अप्लायंसेज से लेकर गैजेट्स तक शानदार आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >