आजकल व्हाट्सऐप हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन अक्सर यूजर्स इस उलझन में रहते हैं कि कहीं उन्हें किसी ने ब्लॉक तो नहीं कर दिया. मैसेज भेजने पर सिर्फ एक टिक दिखना कई बार इंटरनेट डाउन होने की वजह से भी होता है, और यही वजह है कि लोग असमंजस में पड़ जाते हैं. अब इस समस्या का हल एक नये ट्रिक से मिल गया है, जिसमें Meta AI आपकी मदद करेगा.
ब्लॉक होने पर क्या होता है?
जब कोई आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करता है, तो आपके मैसेज पर सिर्फ एक टिक दिखाई देता है. लेकिन यही स्थिति तब भी होती है जब सामने वाले का इंटरनेट बंद हो. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि असल में क्या हुआ है.
Meta AI से मिलेगा जवाब
इस ट्रिक में आपको बस उस व्यक्ति की चैट खोलनी है और वहां @Meta AI टैग करके “Hi” लिखकर भेजना है.
- अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है, तो इस मैसेज का कोई जवाब नहीं मिलेगा
- अगर ब्लॉक नहीं किया गया है, तो Meta AI की तरफ से रिप्लाई आ जाएगा
सबसे खास बात यह है कि यह रिप्लाई तब भी आएगा जब सामने वाला इंटरनेट से जुड़ा न हो.
प्रोफाइल फोटो और इंटरनेट की उलझन
कई बार यूजर्स प्रोफाइल फोटो हटाते हैं या इंटरनेट बंद रखते हैं. ऐसे में ब्लॉक और ऑफलाइन होने की स्थिति को अलग करना मुश्किल हो जाता है. Meta AI का यह फीचर इस कन्फ्यूजन को दूर कर देता है और साफ कर देता है कि आप ब्लॉक हुए हैं या नहीं.
क्यों है यह फीचर खास?
- ब्लॉक और इंटरनेट डाउन की स्थिति में फर्क करना आसान
- बिना रिसीवर के ऑनलाइन हुए भी रिप्लाई मिलना
- यूजर्स को तुरंत क्लियर जानकारी मिलना.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अनवांटेड नंबर्स को ब्लॉक करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें: अपनी फोटो को WhatsApp स्टिकर में कैसे बदलें? फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स
