रियलमी ने 20 फरवरी को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite को लॉन्च किया था. अब यह फोन देश में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिसियल ऑनलाइन स्टोर दोनों जगह से खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन इंडिया में तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. आइए अब इस फोन के फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डाल लेते हैं.
Realme P4 Lite की कीमत
इंडिया में इसकी शुरुआती कीमत 4GB RAM+64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए ₹9,999 रखी गई है. वहीं 4GB RAM+128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी आपको ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट और ₹1,000 का कूपन भी दे रही है. इसे आप भारत में Flipkart और Realme India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. कलर ऑप्शंस की बात करें तो Realme P4 Lite आपको Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue रंगों में मिल जाएगा.
Realme P4 Lite के फीचर्स
Realme P4 Lite एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलता है. फोन में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 563 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MP1 GPU मिलता है. फोन में 4GB RAM और 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है.
कैमरा की बात करें तो Realme P4 Lite में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह हैंडसेट 1080p पर 30fps तक वीडियो शूट कर सकता है.
Realme P4 Lite में कंपनी ने बड़ी 6,300mAh की बैटरी दी है. इसे चार्ज करने के लिए इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, Bluetooth 5.2, Wi-Fi, BeiDou, GPS, GLONASS और Galileo जैसे फीचर्स मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: iQOO 15R हो गया लॉन्च, गेमिंग पावरहाउस फोन की गिन लीजिए खूबियां
