Divorce Mehndi Design: महिला ने मेहंदी डिजाइन से बतायी शादी से लेकर तलाक तक की कहानी, वायरल हो रहा VIDEO

Divorce Mehndi Design Viral Video Social Media: सोशल मीडिया पर अब एक नया मेहंदी डिजाइन वायरल हो रहा है, जिसे तलाक मेहंदी कहा जा रहा है. इस मेहंदी में एक महिला ने अपनी टूटी शादी की कहानी को हाथों पर उकेरवाया है, जो तलाक के बाद की उसकी भावनाओं को दर्शाता है.

Divorce Mehndi Design: हिंदू धर्म में शादी को पवित्र बंधन माना जाता है. लेकिन समाज में हो रहे बदलावों की वजह से यह बंधन कई बार टूट जाता है. इस बीच एक महिला ने अपनी टूटी शादी की कहानी मेहंदी के जरिये बयां की है. इसमें शादी के बाद उसे नौकरानी समझे जाने, ससुरालवालों का साथ न मिलने और पराये घर को अपना घर समझने की गलती करने का जिक्र है. इस मेहंदी में अंत में लिखा है, आखिरकार तलाक हो गया. यह वीडियो मेहंदी आर्टिस्ट उर्वशी वोरा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तलाक और वैवाहिक समस्याओं पर समाज का ध्यान आकर्षित करता है. वीडियोज देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

तलाक मेहंदी के वीडियो में महिला ने अपनी शादी के बाद के कड़वे अनुभवों को बेहद भावनात्मक तरीके से साझा किया है. मेहंदी में महिला ने दिखाया कि शादी के बाद एक औरत की जिंदगी में कैसे बदलाव आते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि शादी के बाद बहु को अक्सर नौकरानी जैसा ट्रीट किया जाता है और जिस ससुराल को वह अपना समझकर जाती है, वहां उसे पराया महसूस कराया जाता है. इसके अलावा, पति का समर्थन न मिलने और लगातार झगड़ों की वजह से अंततः रिश्ता तलाक की ओर बढ़ जाता है. इस वीडियो के माध्यम से महिला ने अपनी टूटती शादी की कहानी साझा की, जिससे लोग उसके दर्द को समझते हुए उसे सांत्वना देते दिखे.

Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन जल्द हो रही खत्म, फटाफट ऑनलाइन करा लें काम

70 हजार की रेंज में आये Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन्स कैसे हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >