शारदा सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक, छठ पर रील्स बनाने के लिए परफेक्ट हैं ये गीत

Chhath Puja Songs: अगर आप भी छठ महापर्व के मौके पर वीडियो, रील्स और शॉर्ट्स बनाने की सोच रहे हैं और परफेक्ट छठ गीत की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाएं हैं कुछ बेस्ट छठ गीत.

Chhath Puja Songs: हर साल कार्तिक महीने में छठ महापर्व मनाया जाता है. 4 दिनों के इस महापर्व के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्ध्य मनाया जाता है. इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है. ऐसे में इस साल छठ की शुरुआत 25 अक्टूबर यानी कल से हो रही है और समापन 28 अक्टूबर को. इस मौके पर अगर आप छठ पर वीडियो या इंस्टाग्राम रील्स बनाना चाहते हैं और अच्छे गाने की तलाश कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए हम कुछ बेस्ट छठ गीत की लिस्ट लेकर आए हैं. छठ पर खास शारदा सिन्हा से लेकर अनुराधा पौडवाल, पवन सिंह और कल्पना पटवारी के छठ गीत खूब सुने जाते हैं. ये गीत आपके वीडियो या रील्स में ट्रडिशनल टच और अलग ही इमोशन डाल देंगे.

पहिले पहिल हम कईनी.. छठी मईया व्रत तोहार- शारदा सिन्हा

पहिले पहिल हम कईनी.. छठी मईया व्रत तोहार- शारदा सिन्हा

दुखवा मिटाईं छठी मईया- शारदा सिन्हा

दुखवा मिटाईं छठी मईया- शारदा सिन्हा

केलवा के पात पर उग हे सूरजदेव- शारदा सिन्हा

केलवा के पात पर उग हे सूरजदेव- शारदा सिन्हा

हो दीनानाथ- शारदा सिन्हा

हो दीनानाथ- शारदा सिन्हा

उग हे सूरज देव, भेल भिनसरवा-अनुराधा पौडवाल

उग हे सूरज देव, भेल भिनसरवा-अनुराधा पौडवाल

केलवा के पात पर-अनुराधा पौडवाल

केलवा के पात पर-अनुराधा पौडवाल

कांच ही बांस के बहंगिया-अनुराधा पौडवाल

कांच ही बांस के बहंगिया-अनुराधा पौडवाल

मारबो रे सुगवा-अनुराधा पौडवाल

मारबो रे सुगवा-अनुराधा पौडवाल

जोड़े जोड़े फलवा- पवन सिंह

जोड़े जोड़े फलवा- पवन सिंह

जय छठी मईया- पवन सिंह-सोनू निगम

जय छठी मईया- पवन सिंह-सोनू निगम

छठी मईया बुलाए- विशाल मिश्रा

छठी मईया बुलाए- विशाल मिश्रा

पीएम मोदी ने छठ गीत को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का किया आग्रह

छठ महापर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा छठ गीत शेयर करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है. जिससमें उन्हें लिखा है कि,” प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है. बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं. ऐसे में छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं. आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ साझा करें. मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा.”

गोइठा से लेकर दउरा तक, छठ पूजा का सामान मंगवाएं ऑनलाइन, जानिए कहां से मिलेगी असली और भरोसेमंद सामग्री

छठ पूजा में बिहार जाने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? जानिए सबसे असरदार ऑनलाइन ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >