छठ पूजा के लिए कोई जरूरी सामान छूट तो नहीं रहा? घर बैठे 15 मिनट में यहां से मंगाएं

Chhath Puja Samagri List Order Online: छठ पूजा के लिए जरूरी सामान जैसे ठेकुआ सामग्री, फल, दीपक, गंगाजल अब ब्लिंकिट (Blinkit), जेप्टो (Zepto) और इंस्टामार्ट (Instamart) से 15 मिनट में मंगवाएं. पूरी लिस्ट देखें

Chhath Puja Samagri List Order Online: छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और कठिन व्रतों में से एक है, जिसमें सूर्य देवता और छठी मइया की पूजा की जाती है. इस पर्व में साफ-सफाई, शुद्धता और समय की बहुत अहमियत होती है. ऐसे में अगर कोई जरूरी सामान छूट जाए, तो परेशानी हो सकती है. लेकिन अब ब्लिंकिट (Blinkit), जेप्टो (Zepto) और इंस्टामार्ट (Instamart) जैसे क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स और जियो मार्ट (Jio Mart) और अपना मार्ट (Apna Mart) जैस�� लोकल ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से आप 15 मिनट में जरूरी पूजा सामग्री घर मंगवा सकते हैं.

छठ पूजा के जरूरी सामान की लिस्ट (Chhath Puja Samagri List)

  • बांस का सूप और दउरा – प्रसाद और फल रखने के लिए
  • ठेकुआ बनाने की सामग्री – गेहूं का आटा, गुड़, घी
  • फल – केला, नारियल, सेब, नींबू, संतरा
  • सिंघाड़ा और गन्ना – पारंपरिक प्रसाद
  • दीपक, बाती और तेल – पूजा के लिए
  • अगरबत्ती और धूप – वातावरण को पवित्र बनाने के लिए
  • गंगाजल या साफ जल – अर्घ्य देने के लिए
  • साड़ी या पूजा वस्त्र – व्रती के लिए
  • हल्दी, सिंदूर, चावल, फूल – पूजा की सामग्री
  • नमक रहित खाना बनाने की सामग्री – खरना के दिन के लिए

कैसे करें क्विक ऑर्डर?

सबसे पहले तो आपको यह चेक करना है कि ब्लिंकिट (Blinkit), जेप्टो (Zepto) और इंस्टामार्ट (Instamart) जैसे क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स और जियो मार्ट (Jio Mart) और अपना मार्ट (Apna Mart) जैसे लोकल ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स में से कौन सी सर्विस आपके पोस्टल अड्रेस पर उपलब्ध है. इसके बाद जो क्विक कॉमर्स सर्विस आपके क्षेत्र में है, उसकी वेबसाइट या ऐप पर जाकर छठ पूजा सामग्री (Chhath Puja Samagri) या छठ पूजा किट (Chhath Puja Kit) सर्च करना है. कई शहरों में ये प्लैटफॉर्म्स पूजा स्पेशल पैक भी दे रहे हैं, जिसमें ज्यादातर सामग्री पहले से शामिल होती है. बस ऐप खोलें, सामान चुनें और 15 मिनट में डिलीवरी पाएं.

आपके काम के सुझाव

  • पहले से लिस्ट बना लें ताकि कुछ भी छूटे नहीं
  • डिलीवरी टाइम स्लॉट चेक करें
  • लोकल स्टोर से तुलना करके क्विक कॉमर्स का फायदा उठाएं.

गोइठा से लेकर दउरा तक, छठ पूजा का सामान मंगवाएं ऑनलाइन, जानिए कहां से मिलेगी असली और भरोसेमंद सामग्री

Chhath Puja 2025: IRCTC से कंफर्म तत्काल टिकट पाने में बड़े असरदार हैं ये टिप्स और ट्रिक्स

छठ पूजा में बिहार जाने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट कैसे मिलेगा? जानिए सबसे असरदार ऑनलाइन ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >