Call Drop : आप भी हैं इससे परेशान, तो यह खबर आपके लिए है

Call Drop – रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत ग्राहकों को फोन पर दूसरे से संपर्क करने और चलती कॉल के बीच में कटने की समस्या का सामना करना पड़ा है.

Call Drop: लगभग 89 प्रतिशत मोबाइल फोन यूजर्स को पिछले तीन माह में कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ा है और 10 में से नौ लोगों ने कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के जरिये कॉल करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल किया है. हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया.

कॉल ड्रॉप क्या होता है?

आपने भी ऐसा अनुभव जरूर किया होगा कि कई बार फोन पर किसी से बात करते समय अचानक कॉल डिस्कनेक्ट हो जाती है. फोन पर बात करते समय अचानक कॉल कट जाना या बातचीत रुक जाना एक आम समस्या है. इसे कॉल ड्रॉप कहते हैं. यह अक्सर नेटवर्क कमजोर होने पर होता है.

Fake Call Alert: फोन पर ठग दे रहे मोबाइल कनेक्शन काटने का झांसा, सरकार ने किया सावधान

ऑनलाइन सर्वे फर्म की रिपोर्ट

ऑनलाइन सर्वे फर्म लोकलसर्कल्स ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि मार्च और जून के बीच मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को कॉल ड्रॉप की अधिकता का सामना करना पड़ा है. यह सर्वेक्षण 362 जिलों से विभिन्न सवालों पर आयी कुल 32,000 प्रतिक्रियाओं पर आधारित है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत ग्राहकों को फोन पर दूसरे से संपर्क करने और चलती कॉल के बीच में कटने की समस्या का सामना करना पड़ा है. इन 89 प्रतिशत लोगों में से 38 प्रतिशत को 20 प्रतिशत से अधिक कॉल में समस्या का सामना करना पड़ा है.

क्या है Anti-Drop Display टेक्नोलॉजी, कैसे बचाता है आपके फोन के डिस्प्ले को? सब कुछ जानें यहां

कॉल कट जाते हैं या अचानक टूट जाता है कनेक्शन

कॉल ड्रॉप के संबंध में 17 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें अपनी आधी से भी अधिक कॉल में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जबकि 21 प्रतिशत ने कहा कि उनके 20-50 प्रतिशत कॉल कट जाते हैं या अचानक कनेक्शन टूट जाता है.

इंटरनेट कॉल और व्हॉट्सऐप जैसे ओटीटी ऐप का इस्तेमाल

लोकलसर्कल्स के संस्थापक सचिन तपारिया ने कहा, अधिकांश मोबाइल ग्राहकों को कॉल कनेक्शन और कॉल ड्रॉप की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी स्थिति में हर 10 में से नौ लोग कुछ कॉल के लिए इंटरनेट कॉल और व्हॉट्सऐप जैसे ओटीटी ऐप का इस्तेमाल करने लगे हैं.

Call Drop: अगर आपके साथ भी होती है कॉल ड्रॉप की समस्या, तो आप अकेले नहीं हैं; पढ़ें TRAI की यह रिपोर्ट

कॉल करने के लिए ओटीटी ऐप का इस्तेमाल बढ़ा

सर्वेक्षण के मुताबिक, मोबाइल ग्राहकों के बीच पिछले दो साल में वाई-फाई के जरिये कॉल करने के लिए ओटीटी ऐप का इस्तेमाल बढ़ा है. इसकी वजह यह है कि ग्राहकों को अपने मोबाइल नेटवर्क के साथ कॉल कनेक्टिविटी और ड्रॉप की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

Call Drop: फोन पर कॉल ड्रॉप से आप भी होते होंगे परेशान, कब मिलेगी इससे निजात? ये है लेटेस्ट अपडेट

Call Drop Issue: दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के मानक सख्त करने का ट्राई से अनुरोध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >