Samsung Galaxy A35 5G: अब ₹20,000 से भी सस्ता, मिल रहे हैं धांसू ऑफर और फीचर्स

Samsung Galaxy A35 5G: Flipkart GOAT Sale में Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन पर ₹11,000 तक की भारी छूट मिल रही है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर के बाद फोन ₹15,999 में भी मिल सकता है. जानें इस धमाकेदार डील का पूरा फायदा कैसे उठाएं और फोन के टॉप फीचर्स क्या हैं.

Flipkart पर चल रही GOAT Sale अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इसी के साथ मिल रहे हैं कुछ बेहद आकर्षक डील्स. अगर आप Samsung के फैन हैं और एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन सस्ते में लेना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है.

Samsung Galaxy A35 5G, जिसका लॉन्च प्राइस ₹30,999 था, अब आपको ₹11,000 तक की छूट के साथ मिल सकता है. Flipkart पर इस फोन की नई कीमत ₹19,999 हो गई है.

₹4,000 तक का एक्सचेंज बोनस

अगर आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह कीमत और भी कम हो सकती है. कुछ यूजर्स को ₹4,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत गिरकर ₹15,999 तक हो सकती है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड पर 5% अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है.

Galaxy A35 5G को खास बनाते हैं टॉप 3 फीचर्स

शानदार डिस्प्ले
6.6-इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन, FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस दमदार हो जाता है.

पावरफुल परफॉर्मेंस
Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इसे मल्टीटास्किंग का चैम्पियन बनाता है.

प्रो-कैमरा सेटअप
50MP + 8MP + 5MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा शानदार फोटोग्राफी के लिए काफी है.

साथ में, 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग इसे एक परफेक्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाते हैं.

कुल मिलाकर कहें, तो अगर आप एक दमदार 5G फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें.

₹20,000 से कम में नया iPhone 16 पाने का मौका! Flipkart की GOAT Sale 2025 में जबरदस्त डील

फ्लिपकार्ट पर गोट सेल शुरू, होम प्रोडक्ट पर 85% तक छूट

Flipkart GOAT Sale 2025: iPhone 16 से लेकर Pixel 9 तक, ChatGPT ने सुझाई बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस

10 मिनट में अब Amazon भी देगा डिलीवरी! Blinkit, Swiggy और Zepto को खुली चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >