BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

BSNL Yatra SIM: BSNL ने अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए एक नया “यात्रा सिम” लॉन्च किया है. इसकी कीमत 196 रुपये रखी गई है. यह सिम खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए पेश किया गया है जो अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं. यह सिम 15 दिनों की वैधता के साथ आएगी. कंपनी का यह दवा है कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी.

BSNL Yatra SIM: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए खास तोहफा पेश किया है. BSNL ने अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए एक नया “यात्रा सिम” लॉन्च किया है. इसकी कीमत 196 रुपये रखी गई है. यह सिम खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए पेश किया गया है जो अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं.

BSNL यात्रियों को मजबूत मोबाइल सिग्नल देने का वादा कर रहा है. इसके साथ ही कंपनी स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपने नेटवर्क को 4G में अपग्रेड भी कर रही है. BSNL का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान लोग अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से के साथ बिना किसी रुकावट के जुड़े रहे. आइए जानते हैं इस यात्रा सिम में श्रद्धालुओं को क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

BSNL Yatra SIM की खासियतें 

बीएसएनएल की यात्रा सिम की कीमत 196 रुपये रखी गई है. यह सिम 15 दिनों की वैधता के साथ आएगी. कंपनी का यह दवा है कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. यात्री यह सिम कार्ड बीएसएनएल के कैंप से खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि यह कैंप लखनपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल समेत कई स्थानों पर उपलब्ध हैं. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस प्लान से जुड़े डेटा या कॉलिंग बेनिफिट्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

पहले भी BSNL ने पेश किया था Yatra प्लान

आपको बताते चलें की साल 2021 में भी BSNL ने 197 रुपये का एक Yatra प्लान पेश किया था. जिसमें 15 दिनों की वैधता दी गई थी. हालांकि, इस बार का Yatra SIM उस पुराने प्लान से अलग माना जा सकता है क्योंकि इसे खासतौर पर 2025 में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रिओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

BSNL की यह पहल उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो सकता है जो हर वर्ष भगवान शिव की आराधना में इस पावन यात्रा पर निकलते हैं. अमरनाथ यात्रा 2025 की शुर���आत 3 जुलाई से हो चुकी है और यह यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी.

24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!

Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >