Jio Airtel के दबदबे वाली टेलीकॉम इंडस्ट्री में बदलाव की कहानी लिख रही BSNL

BSNL News: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल पिछले दो साल में परिचालन लाभ दर्ज करने के बाद बदलाव की कहानी लिख रही है.

BSNL: भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो और एयरटेल सहित निजी कंपनियों का दबदबा रहा है और इस बीच सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल उपेक्षित रही है. इस बीच कुछ माह पहले निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपना टैरिफ महंगा कर दिया, जिससे लोगों का रुझान बीएसएनएल की तरफ बढ़ गया है. बीएसएनएल ने भी इस मौके को भुनाते हुए नये प्लान्स लॉन्च कर रही है. कंपनी 4जी और 5जी पर तेजी से काम कर रही है और अपने यूजर्स के लिए लगातार नयी तकनीक अपना रही है.

BSNL बदलाव की कहानी लिख रही

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल पिछले दो साल में परिचालन लाभ दर्ज करने के बाद बदलाव की कहानी लिख रही है. कंपनी ने पिछली तिमाही में हर महीने ग्राहक जोड़े हैं और इसके ग्राहकों की संख्या में 50-60 लाख की वृद्धि हुई है. उन्होंने एक्सप्रेस अड्डा में अपने संबोधन में कहा कि बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) दूरदराज के गांवों में टेलीफोन सेवाएं दे रही है और नेटवर्क उन्नत बनाने से इसकी सेवा में सुधार हो रहा है.

BSNL के आये अच्छे दिन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल जून में घाटे में चल रही बीएसएनएल को 4जी और 5जी सेवाएं तैनात करने के लिए 89,047 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी थी. कर्ज में डूबी बीएसएनएल, खराब बुनियादी ढांचे से जूझ रही है और पिछले 12 वर्षों से घाटे में चल रही थी. उन्होंने कहा, वित्तीय स्थिति के मामले में, यह सही है कि बीएसएनएल को नुकसान हो रहा था. लेकिन पिछले दो साल में, हमारी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सकारात्मक रही है. यानी हम ईबीआईटीडीए के मामले में नुकसान में नहीं हैं. हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि कंपनी कब लाभ में आएगी.

जून 2025 में 5जी सेवाओं में प्रवेश करेगी BSNL

बीएसएनएल की ‘घर वापसी’ पर आगे बात करते हुए संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, दूरसंचार सेवा के मामले में आज भी, केवल बीएसएनएल ही है जो हमारे देश के आखिरी गांव सेवा पहुंचा रही है. सिंधिया ने कहा, मेरा मानना ​​है कि बीएसएनएल के पास काफी क्षमताएं हैं… इसे बस गति देने की जरूरत है. बीएसएनएल पहले से 4जी सेवाएं प्रदान कर रहा है और 5जी के लिए तेजी से काम कर रहा है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जून 2025 में 5जी सेवाओं में प्रवेश करेगी, जिससे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती पैदा हो सकती है. (पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, ‘कनेक्टिंग इंडिया’ नहीं, ‘कनेक्टिंग भारत’ है नया स्लोगन

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम

BSNL 5G की कब होगी शुरुआत? टेलीकॉम मिनिस्टर ने बता दी तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >