BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड फायदे, प्राइवेट कंपनियों की हुई हवा टाइट

BSNL 199 Plan: बीएसएनएल ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए नया 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे. इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है.

BSNL 199 Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे दी है. कंपनी ने कम दाम में एक नया प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम है. BSNL ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर क��� है. कंपनी का कहना है कि उसका प्लान प्राइवेट कंपनियों से लगभग आधी कीमत में ज्यादा फायदे दे रहा है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी शामिल हैं. आइए आपको इस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं.

BSNL का 199 रुपये वाला

कंपनी ने अपना नया 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने X पर बताया कि ये प्लान पूरे देश में हर टेलीकॉम सर्कल में यूजर्स मिल जाएगा. इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. हर दिन 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग (नेशनल रोमिंग समेत) का फायदा मिलेगा. यानी पूरे महीने में टोटल 60GB डेटा मिल जाएगा.

अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स से कम्पैरिजन

कंपनी ने अपने इस प्लान की तुलना तीन दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से भी की है और दिखाया है कि वहां ज्यादा पैसे देने के बाद भी आपको ऐसे फायदे कम मिलते हैं. प्राइवेट कंपनी का सबसे सस्ता 199 रुपये वाला प्लान सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS तो मिलते हैं, लेकिन वैलिडिटी के मामले में BSNL से 16 दिन कम है.

दूसरी कंपनी 30 दिन की वैलिडिटी देने के लिए 379 रुपये तक चार्ज करती है, यानी BSNL के प्लान से करीब 180 रुपये महंगा. हालांकि फायदे लगभग वही हैं. तीसरी कंपनी 2GB डेली डेटा वाले प्लान के लिए 28 दिन की वैलिडिटी पर 365 रुपये वसूलती है. ये सारी जानकारी BSNL ने अपने पोस्ट में शेयर की है.

यह भी पढ़ें: 200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans Under 200: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Free OTT सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >