AI में भी है दिल! बबलू बंदर के व्लॉग्स में छिपा इमोशन और मजा, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

AI Babloo Bandar: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार जो वायरल हुआ है, वह न इंसान है, न जानवर-बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना एक वर्चुअल बंदर है. नाम है बबलू बंदर, और यह बन चुका है भारत का पहला देसी AI ट्रैवल व्लॉगर.

AI Babloo Bandar | AI Monkey Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार जो वायरल हुआ है, वह न इंसान है, न जानवर-बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना एक वर्चुअल बंदर है. नाम है बबलू बंदर, और यह बन चुका है भारत का पहला देसी AI ट्रैवल व्लॉगर.

कौन है बबलू बंदर?

बबलू कोई आम बंदर नहीं है. यह एक डिजिटल कैरेक्टर है जिसे दिल्ली के लखन सिंह नामक क्रिएटर ने डिजाइन किया है. घूमने का शौक रखने वाले लखन हर जगह नहीं जा सकते थे, तो उन्होंने बनाया बबलू- एक ऐसा AIव्लॉगर जो भारत के कोने-कोने में घूमता है, वीडियो बनाता है और दर्शकों को हंसी, जानकारी और देसीपन का तड़का देता है.

मुंबई की बारिश सह न पाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया? टारपोलिन से ढंकी तस्वीर हो रही वायरल, सच क्या है?

क्या करता है बबलू?

बबलू के वीडियो में वह गंगा में डुबकी लगाता है, केदारनाथ की यात्रा करता है, मैगी खाता है और मंदिरों का इतिहास भी बताता है. उसकी आवाज, हाव-भाव और देसी अंदाज इतने असली लगते हैं कि कई लोग पहली बार में समझ ही नहीं पाते कि यह एक AI कैरेक्टर है.

क्यों हो रहा है वायरल?

देसी टच: बबलू की भाषा और अंदाज पूरी तरह भारतीय है, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं.

AI की ताकत: यह दिखाता है कि कैसे AI का इस्तेमाल मनोरंजन और संस्कृति को जोड़ने के लिए किया जा सकता है.

इमोशनल कनेक्शन: बबलू सिर्फ हंसी नहीं, भावनाएं भी लाताहै- चाहे वह हरिद्वार की आरती हो या केदारनाथ की चढ़ाई.

सोशल मीडिया पर बबलू का जलवा

इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर बबलू के लाखों फॉलोअर्स हैं. उसके वीडियो पर मिलते हैं लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स. लोग उसे “AI का देसी सुपरस्टार” कह रहे हैं.

₹12,000 की नौकरी में महिलाओं के लिए चुन्नी-पिन अनिवार्य! कंपनी के ड्रेस कोड पर सोशल मीडिया में बवाल

WATCH: आंखों की देखभाल या सोशल मीडिया स्टंट? डॉक्टर बोले- Urine Eye Wash का यह ट्रेंड खतरनाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >