वॉशिंग मशीन से धुले कपड़े निकालते ही लोग करते हैं ये गलती, फिर कपड़ों से आती है बदबू, जानें इसका उपाए

Washing Machine Tips: घर में वॉशिंग मशीन के होने से हमारी जिंदगी काफी आसान हो चुकी है. इसकी मदद से कपड़े जल्दी धुल जाते हैं और आसानी से सूख भी जाते हैं. लेकिन कई लोग इसे यूज करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से कपड़ों और मशीन को नुकसान पहुंचता है.

Washing Machine: आजकल हमें कई घरों में वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाती है. इसकी मदद से कपड़े जल्दी धुल जाते हैं और आसानी से सूख भी जाते हैं. यानी ये समय और मेहनत दोनों की बचत करवाता है. घर में इसके रहने से हमारी जिंदगी काफी आसान हो चुकी है. लेकिन इसे यूज करते समय हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से हम अपने कपड़ों और मशीन को नुकसान पहुंचाते हैं. आज हम उस गलती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिससे मशीन के अंदर फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. आइए जानते हैं.

वॉशिंग के तुरंत बाद बंद न करें ढक्कन

कोई लोगों की आदत होती है कि वॉशिंग खत्म होते ही कपड़े बाहर निकालकर मशीन का ढक्कन तुरंत बंद कर देते हैं. ये गलती सुनने में आपको काफी छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में ये न सिर्फ मशीन, बल्कि कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. होता यूं है कि कपड़े धोने के बाद मशीन के अंदर थोड़ा पानी या नमी रह जाती है.

अगर आप उसमें से धुले हुए कपड़ों को निकलने के बाद उसका ढक्कन तुरंत बंद कर देंगे, तो अंदर की हवा बाहर और बाहर ही हवा अंदर नहीं जा पाती, और नमी वहीं फंस के रह जाती है. इससे कुछ ही दिन में फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं. अगली बार कपड़े धोने पर ये बदबू सीधे कपड़ों में भी जा सकती है.

तो फिर क्या है सही तरीका?

वॉशिंग के बाद मशीन के ड्रम, रबर गैस्केट और डिटर्जेंट डिस्पेंसर में अक्सर पानी रह जाता है. इसकी कारण से फफूंदी या बैक्टीरिया पनपते हैं. इससे कपड़ों पर एलर्जी या स्किन इरिटेशन जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं. इसलिए मशीन के अंदर के हिस्सों को पूरी तरह सूखने देना बहुत जरूरी है. वॉशिंग मशीन का ढक्कन खुला रखना न सिर्फ मशीन की लाइफ बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी सही रहता है.

कितनी देर ढक्कन खुला रखें?

कपड़े धोने के बाद कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक वाशिंग मशीन का ढक्कन खुला छोड़ दें. अगर मौसम थोड़ा नम है, तो इसे थोड़ी देर और खुला रख सकते हैं आप.

यह भी पढ़ें: कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन कर रहा खटर-पटर की आवाज? जान लीजिए वजहें वरना देना पड़ेगा भारी रिपेयर खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >