Amazon Prime Day से पहले एक्टिव हुए स्कैमर्स, अमेजन जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट से कर रहें फ्रॉड

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से होने जा रही है. सेल के शुरू होने से पहले सिर्फ जून 2025 में 1,000 से अधिक नई और फर्जी वेबसाइटें रजिस्टर हुई है. इनका डिजाइन और लेआउट हूबहू Amazon जैसा दिखता है. इनमें से करीब 87% साइट्स को संदिग्ध या पूरी तरह नकली माना गया है.

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से होने जा रही है. सेल के दौरान ग्राहकों को अलग अलग सामानों पर भरी डिस्काउंट्स और लाइटनिंग डील्स का फायदा मिलने वाला है. लेकिन इस सेल के लिए सिर्फ ग्राहक ही नहीं बल्कि साइबर अपराधी भी पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही बड़ी संख्या में लोग Amazon पर शॉपिंग करना शुरू करते हैं उसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ने लगते हैं. आइए आपको बताते है सेल के दौरान हैकर्स किन-किन पैतरों के जरिए ग्राहकों को चुना लगाने का काम करते हैं. 

1000 से ज्यादा रजिस्टर्ड हुई फर्जी वेबसाइट

Check Point Research की रिपोर्ट के अनुसार, केवल जून 2025 के महीने में 1,000 से अधिक नई वेबसाइट्स रजिस्टर्ड हुई. यह वेबसाइट्स बिलकुल Amazon के जैसा ही देखने में लगता है. इनमें से लगभग 87% साइट्स को संदिग्ध या पूरी तरह फर्जी करार दिया गया है. ये फेक वेबसाइट्स आमतौर पर Amazon के नाम में हल्की स्पेलिंग गड़बड़ी या .top, .online जैसे नॉर्मल डोमेन एंडिंग के साथ बनाई जाती हैं ताकि यूजर्स इन्हें असली समझ लें और इनके जरिए उनकी पर्सनल जानकारी और पैसों की चोरी की जा सके.

ऐसे पहचाने फर्जी वेबसाइट्स

फर्जी वेबसाइट्स को इस तरह बनाया जाता ताकि वो बिलकुल असली लगे. अक्सर इन फर्जी वेबसाइट पहचानना थोड़ा मुशील हो जाता है. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख आप इसे आप पहचान सकते हैं. उदाहरण के लिए, असली Amazon वेबसाइट का लिंक हमेशा “https://www.amazon.in” रहेगा. इसके उलट, नकली साइट्स अक्सर ऐसे URLs का इस्तेमाल करती हैं जो असली साइट जैसे दिखते हैं, जैसे: “amaz0n-sale.com”, “amazondeals.xyz” या “amazon-offers.in”. ऐसे लिंक भ्रमित करने के लिए बनाए जाते हैं. इसलिए कोई भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL को ध्यान से चेक कर लें.

Amazon Prime Day: कैसे रखें खुद को सेफ

  • खरीदारी के लिए केवल Amazon की ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करें.
  • यदि किसी ईमेल में आपके अकाउंट में बदलाव करने या रिफंड मांगने की बात कही जाए तो उस पर बिना जांचे भरोसा न करें.
  • कोई भी सस्ते ऑफर्स के झांसे में न आएं.
  • अपने Amazon अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें ताकि सेफ्टी बानी रहे.
  • अपने ब्राउजर और डिवाइस को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें.

40 मिनट के अंदर Flipkart दे जाएगा पुराने फोन के बदले नया स्मार्टफोन, जानें कैसे काम करेगी नई सर्विस

60 हजार से कम में मिलेगा iPhone 16, तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो रहा Flipkart GOAT सेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >