फटाफट बना लें लिस्ट, आने वाला है Amazon Prime Day 2025 Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

अगर आपको भी आपने घर के लिए नया सामान या फिर नया स्मार्टफोन खरीदना है तो अपना बजट टाइट कर लें. क्योंकि, Amazon Prime Day 2025 Sale की तारीख सामने आ गई है. जिसमें आपको हर प्रोडक्ट पर मिलेगा बढ़िया डिस्काउंट. साथ में बैंक ऑफर्स भी.

क्या आपको भी अपने घर के लिए नया सामान खरीदना है तो फिर अभी लिस्ट बनाना शुरू कर दीजिए. क्योंकि, Amazon Prime Day 2025 Sale की तारीख सामने आ गई है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon) पर शुरू होने वाली इस एनुअल सेल में आप फैशन प्रोडक्ट्स से लेकर स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज सहित कई सामान सस्ते में खरीद सकेंगे. इस सेल में आपको मिलेगा भर-भर कर डिस्काउंट और ऑफर्स. जिससे आप कम कीमत में बढ़िया सामान खरीद सकेंगे.

ऑनलाइन शॉपिंग का चस्का पड़ेगा महंगा! सरकार ने जारी की चेतावनी, नहीं मानें तो हो जाएंगे कंगाल

इस दिन शुरू होगा Amazon Prime Day 2025 Sale

Amazon पर Prime Day Sale का बैनर भी लग गया है. जिसमें इस सेल की तारीख से पर्दा उठा दिया गया है. Prime Day Sale अमेजन पर 12 जुलाई से शरू हो जाएगी. यह सेल तीन दिन 12, 13 और 14 जुलाई तक चलेगी. इस सेल में मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट के अलावा आप SBI, ICICI बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं. आपको लगभग 10% तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है.

Amazon Prime Day 2025 Sale में मिलेगा इतने का डिस्काउंट

इस Prime Day Sale में आपको Samsung Galaxy S24 अल्ट्रा से लेकर हर स्मार्टफोन पर 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, Home Appliances, Kitchen और Outdoors items पर आपको 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा. स्मार्ट टीवी पर 65% तक का डिस्काउंट और Alexa, फायर टीवी और किंडल प्रोडक्ट्स पर 50% तक का डिस्काउंट आपको मिलेगा. इसके अलावा सेल में और भी हजारों प्रोडक्ट्स को सस्ते में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, आपको बता दें कि, अमेजन पर शुरू हो रहा यह Prime Day Sale सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए ही है. इस सेल का फायदा सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही उठा सकते हैं.

आधा भारत नहीं जानता Sim Card का Full Form, कितने तरह का होता है और कैसे करता है काम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >