ALERT: इंटरनेशनल फोन नंबर्स से स्कैम, एक चूक पड़ सकती है भारी, जानें बचने का तरीका

Scam Call Alert: अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली ज्यादातर कॉल्स भारत के भीतर से ही की जाती हैं. स्कैमर्स का तरीका हर मामले में अलग हो सकता है. आप भी रहें सचेत-

Scam Call Alert: क्या आपको पिछले कुछ दिनों से अचानक अमेरिका, ईरान, ओमान और अन्य देशों से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल्स आने लगे हैं? अगर हां, तो ऐसे में आप अकेले नहीं हैं, क्योंकि इन कॉल्स के पीछे ठगों का एक बेहद संगठित रैकेट सक्रिय है. ये ठग नकली नौकरी के ऑफर, लॉटरी धन या उपहार का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं. इसी दौरान, ये आपके व्यक्तिगत और बैंकिंग डीटेल्स चुराकर आपके बैंक खाते या सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कब्जा कर लेते हैं.

अज्ञात इंटरनेशनल फोन नंबर से कॉल का जवाब देते समय इन बातों का रखें ध्यान

सभी अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल्स ठगों की नहीं होतीं, लेकिन ज्यादातर ऐसी कॉल्स स्कैम ही होती हैं. कुछ विशेष परिस्थितियों में, आपको विदेश में रह रहे किसी मित्र या परिवार के सदस्य की वैध कॉल मिल सकती है, लेकिन अधिकांश अन्य कॉल्स स्कैमर की होती हैं. ऐसे कॉल्स का जवाब देने से पहले सतर्क हो जाएं और जांच-पड़ताल कर लें. विभिन्न सेवा प्रदाताओं से अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड, जिसमें eSIM भी शामिल है, आसानी से उपलब्ध होने के कारण अब इन सिम कार्ड्स को प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं होती. दिलचस्प बात यह है कि इन अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली ज्यादातर कॉल्स भारत के भीतर से ही की जाती हैं.

स्कैमर्स इस तरीके से करते हैं स्कैम

इन स्कैमर्स का तरीका हर मामले में अलग हो सकता है. कुछ सिर्फ मिस्ड कॉल देकर जिज्ञासा बढ़ाने की कोशिश करते हैं, ताकि आप खुद उन्हें वापस कॉल करें. वहीं, कुछ बार-बार कॉल कर यह दावा करते हैं कि वे किसी कूरियर कंपनी या हायरिंग एजेंसी से हैं और आपके लिए एक महत्वपूर्ण और समय-संवेदनशील जानकारी है.

ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया करें

ऐसे मामलों में, बेहतर यही है कि इन कॉल्स को न उठाएं और न ही वापस कॉल करें. इसके साथ ही, ट्रूकॉलर जैसी सेवाओं का उपयोग करना भी जरूरी है. ये अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर से आने वाले इन स्कैम कॉल्स के खिलाफ पहली सुरक्षा परत का काम करती हैं. खासकर जब एक ही नंबर का इस्तेमाल दूसरों को ठगने के लिए किया गया हो. एक और उपाय यह है कि ऐसे फोन नंबरों को ब्लॉक और रिपोर्ट कर दिया करें. अगर आपको ये कॉल्स व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स पर मिल रही हैं, तो ‘साइलेंट अननोन कॉल्स’ जैसे विकल्प को इस्तेमाल करें, जो इन कॉल्स को ब्लॉक कर देगा.

अपने आप को कैसे बचाएं इस स्कैम से?

अगर आपके फोन पर +91 के अलावा किसी और कोड से शुरू होने वाला नंबर दिखे, तो समझ लें कि यह एक अंतरराष्ट्रीय कॉल है और तुरंत कॉल काट दें. अगर फोन नंबर +92 (पाकिस्तान), +84 (वियतनाम), +62 (इंडोनेशिया), +1 (अमेरिका) या +98 (ईरान) से शुरू हो रहा है, तो कॉल उठाने से बचें. ऐसी कॉल्स हर मिनट के हिसाब से आपको भारी खर्चा में डाल सकती हैं.

अगर आपको कई अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कॉल आ रहे हैं, तो यह संभव है कि आपका फोन नंबर किसी बड़े डेटा हैक का हिस्सा बन चुका हो. ऐसे मामलों में ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (DND) फीचर को सक्रिय करना अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को कम करने में मदद कर सकता है.

गूगल क्रोम ब्राउजर हुआ हैक, जानें पूरा मामला और सुरक्षित रहने का तरीका

ALERT: कैश रिडीम करने के चक्कर में लग जाएगा चूना, SBI ने किया ग्राहकों काे अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >