अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट

Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं. जिसमें यूजर्स को अलग से OTT प्लान्स के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे. जानिए इन प्लान्स के बारे में.

अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन लेने की झंझट को प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel ने खत्म कर दिया है. एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन ऐसे सस्ते कम्प्लीट एंटरटेनमेंट प्लान लेकर आई है, जिसमें यूजर्स को अलग से Netflix, JioHotstar, Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा. ऐसे में यूजर्स के पैसे की भी बचत होगी. इतना ही नहीं, कंपनी इन तीनों प्लान्स में Airtel Xstram Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. जिसमें यूजर्स 25 से ज्यादा OTT ऐप्स के एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: Jio करोड़ों लोगों को दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा, साथ में लंबी वैलिडिटी भी, जानिए क्या है ये खास ऑफर

Airtel का 279 रुपये वाला प्लान

Airtel के कम्प्लीट एंटरटेनमेंट प्लान में सबसे पहले है 279 रुपये वाला प्लान. जिसमें 30 की वैलिडिटी मिलेगी. 30 दिनों के लिए यूजर्स को Netflix का बेसिक ऑल डिवाइस एक्सेस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा Zee5 प्रीमियम प्लान और JioHotstar Super प्लान का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 1GB डेटा भी देगी. इतना ही नहीं, Airtel Xstream Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलेगा.

589 रुपये वाला प्लान

Airtel के कम्प्लीट एंटरटेनमेंट प्लान में दूसरे नंबर पर है 589 रुपये वाला प्लान. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 28 दिनों के लिए यूजर्स को Netflix का बेसिक ऑल डिवाइस एक्सेस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी Airtel Xstream Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, Zee5 प्रीमियम प्लान और JioHotstar Super प्लान का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. वहीं, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर यूजर 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा.

1729 रुपये वाला प्लान

Airtel के कम्प्लीट एंटरटेनमेंट प्लान में तीसरे नंबर पर है 1729 रुपये वाला प्लान. इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों के लिए यूजर्स को Netflix का बेसिक ऑल डिवाइस एक्सेस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में भी Airtel Xstream Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, Zee5 प्रीमियम प्लान और JioHotstar Super प्लान का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. वहीं, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा भी मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर यूजर 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >