दादा-दादी के नंबर पर कर दें Airtel का ये सस्ता रिचार्ज, फिर बिना रुके 84 दिनों तक होते रहेगी बात

Airtel Only Calling Plan: अगर आपके दादा-दादी भी Airtel यूजर हैं और उन्हें सिर्फ कॉलिंग के रिचार्ज चाहिए, तो फिर एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान बेस्ट है. एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान सिर्फ कॉलिंग प्लान है और इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जानिए डिटेल्स में प्लान के बारे में.

Airtel Only Calling Plan: क्या आपको भी अपने दादा-दादी के नंबर पर सिर्फ कॉलिंग के लिए भी डेटा-कॉलिंग वाला रिचार्ज करना पड़ता है, तो फिर अब टेंशन फ्री हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको Airtel के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. यानी कि ये एयरटेल का सिर्फ कॉलिंग प्लान है. जिसमें आपको 28 या 30 दिन की नहीं बल्कि पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

क्या है Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान?

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग प्लान, डेटा वाउचर और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में एयरटेल का 469 रुपये का ओनली कॉलिंग प्लान भी आता है. जिसमें यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. हालांकि, इसमें डेटा की सुविधा नहीं मिलती है.

Airtel के ओनली कॉलिंग प्लान में मिलते हैं बेनिफिट्स?

469 रुपये वाले ओनली कॉलिंग प्लान में Airtel अपने यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. 84 दिनों तक यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 900 फ्री SMS, Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस, Free Hellotunes और फ्री Spam Alert का फायदा भी मिलेगा.

Airtel के ओनली कॉलिंग प्लान की कितनी है कीमत?

Airtel के ओनली कॉलिंग प्लान की कीमत 469 रुपये है.

Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान किन यूजर्स के लिए बेस्ट है?

Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. यानी की ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए वे एयरटेल के इस प्लान को ले सकते हैं. इसके अलावा ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना है, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.

क्या Airtel के इस प्लान में डाटा अलग से खरीदा जा सकता है?

हां, यूजर्स इस प्लान में अलग से टॉप-अप डेटा वाउचर रिचार्ज कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा

Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका प्लान है बेहतर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >