Airtel का ये 365 दिनों वाला प्लान, सस्ते में साल भर रखेगा नंबर एक्टिव

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और सस्ते में साल भर के रिचार्ज की टेंशन से मुक्त होना चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे प्लान के बारे में जिसमें आपको पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही इसमें आपको 3600 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Airtel Recharge Plan: आज कल आधे से ज्यादा लोग Wi-Fi का इस्तेमाल कर रहे हैं. क्योंकि, Wi-Fi से डेटा की टेंशन दूर हो जाती है और घर के सभी सदस्य के नंबर पर भी बार-बार डेटा रिचार्ज नहीं करना पड़ता है. हालांकि, फिर भी नंबर को एक्टिव रखने के लिए उसे रिचार्ज करना पड़ता है. ऐसे में कॉलिंग के साथ डेटा के भी पैसे देने पड़ते हैं. जिससे पॉकेट पर भार बढ़ जाता है. लेकिन अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो अब आपको कॉलिंग के साथ डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. जी हां, आज हम आपको एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी डेटा की नहीं. ऐसे में अगर आप भी सिर्फ कॉलिंग रिचार्ज चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए इसके बारे में डिटेल्स में.

Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान | Airtel Only Calling Plan

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स भी शामिल है. लेकिन एयरटेल का एक प्लान ऐसा भी है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वो भी पूरे साल भर के लिए. जी हां, एयरटेल अपने यूजर्स को 1849 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. जिससे यूजर्स साल भर के लिए रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे और उनका नंबर भी एक्टिव रहेगा.

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 1849 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिन यानी पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में 3600 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. ये पूरी तरह से सिर्फ कॉलिंग प्लान है. वहीं, इसके अलावा इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री हैलो ट्यूनस और साल भर के लिय Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस भी दे रही है.

सस्ते में रखना है सेकेंडरी SIM एक्टिव, तो ये रिचार्ज प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

Airtel का बड़ा धमाका, अब हर दिन मिलेगा 4GB DATA, साथ में FREE ऐप्पल म्यूजिक और 30GB स्टोरेज का फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >