Airtel के ये प्लान्स खत्म कर देंगे हर महीने रिचार्ज की टेंशन, 365 दिनों तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Airtel Recharge Plan: एयरटेल के यह 2 प्लान्स उसकी पोर्टफोलियो में सबसे किफायती प्लान माना जा रहा है. इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इन प्लान्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग, SMS और डेटा की सुविधा मिलती है. किफायती रिचार्ज विकल्प की तलाश कर रहे ग्राहकों के बीच यह प्लान्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

Airtel Recharge Plan: एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में जानी जाती है. देश के करीब 38 करोड़ यूजर्स इस कंपनी की सेवाओं का लाभ उठाते हैं. बढ़ती रिचार्ज कीमतों के बीच अब यूजर्स का रुझान लंबे वैधता वाले प्लानों की ओर बढ़ रहा है. यूजर्स इसी तलाश में रहते है कि उन्हें सस्ते और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स मिल सके.

इसी मांग को देखते हुए एयरटेल के तरफ से 2 ऐसे प्लान्स देखने को मिलते हैं जो 365 दिन की पूरी वैधता के साथ आते हैं. खास बात यह है कि इन प्लान्स की कीमत काफी सस्ती है और कमाल के बेनिफिट्स के साथ आते हैं. आइए आपको बताते हैं हम किन प्लान्स की बात कर रहें हैं.

Airtel का ₹1849 वाला प्लान 

TRAI के गाइड लाइन्स के तहत Airtel ने एक किफायती साल भर चलने वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इसकी कीमत केवल ₹1849 रुपये रखी गई है. यह प्लान उन करोड़ों यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं.

Airtel के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में पूरे एक साल तक सभी लोकल और STD नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है और डेटा की अधिक जरूरत नहीं होती. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता के साथ कुल 3600 फ्री SMS भी मिलते हैं. 

Airtel का ₹2249 वाला प्लान 

आपको बता दें कि ऊपर जिस प्लान की हमनें जानकारी दी वह केवल वॉयस कॉलिंग के लिए है, यानी उस प्लान में आपको इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी. अगर आप सालाना प्लान के साथ कुछ डेटा की जरूरत चाहते हैं तो 2249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान बेस्ट रहेगा. यह प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है. इसमें यूजर्स को 30GB डेटा भी मिलता है, जो औसतन हर महीने करीब 2.5GB डेटा इस्तेमाल की अनुमति देता है.

Jio यूजर्स की निकल पड़ी, ₹70 से भी कम में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा, जानें प्लान्स की डिटेल्स

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >