ac temperature rules

AC की ठंडक पर लगेगा ब्रेक! 20°C से नीचे नहीं जाएगा एसी का पारा, जानिए मोदी सरकार का नया प्लान

AC Temperature Rules: अगर आप भी अपने घर, ऑफिस या गाड़ी में AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से नीचे रखते हैं तो फिर आपके लिए खबर है. अब आप AC को 20 डिग्री से नीचे के टेंपरेचर पर नहीं चला पाएंगे. क्योंकि, सरकार अब जल्द ही AC के टेंपरेचर को लेकर नया नियम लागू करने वाली है.

AC Temperature Rules: अक्सर ज्यादा गर्मी होने पर हम झट से एयर कंडीशनर (AC) ऑन कर देते हैं. सिर्फ ऑन ही नहीं बल्कि रूम को ठंडा करने के लिए AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से भी नीचे कर देते हैं. जिससे रूम जल्दी ठंडा हो जाता है. लेकिन अब आप अपने कमरे को शिमला-मनाली की तरह ठंडा नहीं कर पाएंगे. जी हां, अब आप अपने AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से कम नहीं कर सकेंगे. क्योंकि, जल्द ही भारत सरकार एयर कंडीशनर्स के लिए एक तय टेंपरेचर लागू करने वाली है. यानी कि अब आप अपने मनमर्जी से AC के टेंपरेचर को ज्यादा कम नहीं कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

AC का टेंपरेचर होगा फिक्स

केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने AC के टेंपरेचर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि, जल्द ही भारत सरकार एयर कंडीशनिंग स्टैंडर्ड को लेकर एक नया नियम लेकर आएगी. जिसके तहत, AC का टेंपरेचर एक तय सीमा तक फिक्स किया जाएगा. इस नए नियम में AC 20°C से ज्यादा कम टेंपरेचर और 28°C से ज्यादा टेंपरेचर नहीं किया जा सकेगा. दरअसल, सरकार का मानना है कि ऐसा करने से बिजली की बचत तो होगी ही लेकिन साथ में पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा. मंत्री ने कहा कि, इस नियम के तहत AC का टेंपरेचर एक जैसा होने से सभी को आराम भी मिलेगा और बिजली की बचत भी होगी. जिससे देश का विकास होगा. ऐसे में यह नियम जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल लोगों को इसे लेकर जागरूक किया जा रहा है.

Super Cool मोड का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

इस नियम के लागू हो जाने से AC यूजर्स को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. क्योंकि, अब वे AC के Super Cool मोड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इस नियम के आने के बाद से ऐसा भी हो सकता है कि AC में 20 डिग्री से कम टेंपरेचर का ऑप्शन हटा दिया जाए.

बिजली की होगी बड़ी बचत

AC को हम जितना कम टेंपरेचर पर चलाते हैं उतना ही AC ज्यादा बिजली की खपत करता है. जिससे ज्यादा बिल भी आता है. वैसे ही जितना ज्यादा टेंपरेचर पर AC चलता है उतनी ही बिजली की खपत कम होती है और बिल भी कम आता है. वहीं, AC के लिए 24-25 डिग्री बेस्ट मानी जाती है. ऐसे में इस टेंपरेचर पर AC चलाने से 20 अरब यूनिट तक की बिजली बचत होगी. यानी कि इस टेंपरेचर से 10,000 करोड़ रुपये के बराबर की बचत की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >