24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

1 Day Data Voucher Plan: हमारे साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि हमारे दिन का लिमिटेड डेटा खत्म हो जाता है और हमें अचानक अधिक डेटा की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे हालात में 1 दिन की वैधता वाले डेटा वाउचर बेस्ट होते हैं. Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां कम कीमत में लिमिटेड टाइम वाले डेटा वाउचर्स पेश करती हैं. आइए जानते हैं इनके बेनिफिट्स.

1 Day Data Voucher Plan: आज के समय में हमारे लिए इंटरनेट बहुत जरूरी हो चूका है. बिना इंटरनेट के हमारा स्मार्टफोन एक डब्बे के समान लगता है. भारत में इंटरनेट डेटा की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हमारे साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि हमारे दिन का लिमिटेड डेटा खत्म हो जाता है और हमें अचानक अधिक डेटा की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे हालात में 1 दिन की वैधता वाले डेटा वाउचर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में लिमिटेड टाइम वाले डेटा वाउचर्स पेश करती हैं.

आपको सबसे पहले बता दें कि हम जिन प्लान्स की बात करने जा रहे हैं वे सारे डेटा वाउचर्स प्लान्स हैं यानी इनका का लाभ उठाने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव प्लान होना चाहिए जिसकी सर्विस वैधता चालू हो. आइए जानते हैं कि इन तीनों ऑपरेटरों में से कौन सा कंपनी सबसे सस्ता 1 दिन का डेटा प्लान देती है और किस प्लान में आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलता है.

1 Day Data Voucher Plan: Jio का ₹19 वाला प्लान

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को 1 दिन के लिए एक किफायती डेटा वाउचर उपलब्ध कराती है. इस वाउचर की कीमत सिर्फ 19 रुपये है और इसमें 1GB डेटा दिया जाता है. इसकी वैधता उसी दिन रात 12 बजे तक होती है. यह प्लान उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें सीमित समय के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है.

1 Day Data Voucher Plan: Airtel का ₹22 वाला प्लान

Airtel का सबसे किफायती 1 दिन वाला डेटा वाउचर यूजर्स को कई फायदे देता है. इसकी कीमत 22 रुपये है. इसमें सिर्फ 1 दिन की वैधता मिलती है और डेटा की वैधता रात 12 बजे तक ही रहती है. इस प्लान में आपको 1GB डेटा मिलता है.

यह डेटा वाउचर दिन के किसी भी समय एक्टिवेट किया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे रात 10 बजे के बाद एक्टिव करते हैं तो डेटा इस्तेमाल के लिए आपके पास केवल 2 घंटे ही बचेंगे. इसलिए इस प्लान को सुबह या दिन में रिचार्ज करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.

1 Day Data Voucher Plan: Vi का ₹23 वाला प्लान

Vodafone Idea (Vi) भी अपने यूजर्स के लिए एक दिन की वैलिडिटी वाला डेटा वाउचर पेश करती है. इस वाउचर की कीमत 23 रुपये है. यह वाउचर रात 12 बजे तक ही वैध देता है. तीनों कंपनियों में यह सबसे महंगा वाउचर माना जाता है. इसमें 1GB डेटा तो मिलता है.

Jio का गजब प्लान, 90 दिनों तक मिलेगा फ्री JioHotstar का मजा, कीमत जान आप भी कहेंगे इतना सस्ता!

Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >