Chenab Bridge: चिनाब के सबसे बड़े सप्लायर बने गौतम अदाणी , सीमेंट का लगा दिया ढेर

Chenab Bridge: जम्मू-कश्मीर में बने चिनाब ब्रिज, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, के निर्माण में अदाणी ग्रुप ने 65,000 टन हाई-स्ट्रेंथ सीमेंट की सप्लाई की. यह पुल एफिल टॉव�� से ऊंचा है और तेज हवाओं व भूकंप को झेलने में सक्षम है.

Chenab Bridge: जम्मू-कश्मीर की वादियों में भारत ने इंजीनियरिंग का ऐसा करिश्मा पेश किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाएगा. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक परियोजना में अदाणी ग्रुप की कंपनियों – अंबुजा सीमेंट और एसीसी ने अहम भूमिका निभाई.

65,000 टन सीमेंट की ताकत से खड़ा हुआ स्टील का ये अजूबा

इस ब्रिज के निर्माण में अदाणी ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियों – अंबुजा सीमेंट और एसीसी ने खास योगदान दिया. कंपनी ने बताया कि उसने कुल 65,000 मीट्रिक टन Ordinary Portland Cement (OPC) 43 ग्रेड की आपूर्ति की, जो अपनी मजबूती, टिकाऊपन और मौसम-प्रतिरोधी क्षमता के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि यह सीमेंट बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होती है.

अडानी सीमेंट बोली – ये सिर्फ सीमेंट नहीं, देश की नींव है

अदाणी ग्रुप के सीमेंट बिजनेस के सीईओ विनोद बाहेती ने इस मौके पर कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने एक ऐसी परियोजना में भाग लिया, जो न सिर्फ इंजीनियरिंग की सीमाओं को पार करती है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करती है.”

क्या है चिनाब ब्रिज की खासियत?

  • लंबाई: 1315 मीटर
  • स्ट्रक्चर: स्टील आर्च ब्रिज
  • क्षमता: भूकंप और तूफानी हवाओं को झेलने के लिए डिज़ाइन
  • उद्देश्य: कश्मीर घाटी को पूरे भारत से रेल नेटवर्क से जोड़ना

Also Read: Chenab Bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, पाकिस्तान के लिए जी का जंजाल, जानें खासियत

चिनाब ब्रिज इतना खास क्यों है?

चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊंचा है. यह एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है और 266 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं व 8 रिक्टर स्केल तक के भूकंप को झेलने में सक्षम है.

इस ब्रिज को बनाने में कौन-कौन सी तकनीकी खूबियां शामिल हैं?

ब्रिज को सिस्मिक जोन-5 के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिससे यह 8 रिक्टर स्केल तक के भूकंप को सह सके. साथ ही यह 266 किमी/घंटा की हवाओं को भी झेल सकता है. इसकी लाइफ 120 साल तय की गई है.

इस ब्रिज को बनाने में कितना स्टील और कंक्रीट इस्तेमाल हुआ?

चिनाब ब्रिज के निर्माण में 29,000 मीट्रिक टन स्टील और 46,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 10 सामान्य ब्रिज बनाए जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >