PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी, इस तारीख से बदल जाएंगे नियम

PAN Card: आधार और पैन कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक हैं. 1 जुलाई से पैन कार्ड को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) जल्द ही पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने की तैयारी में है.

आप भी अगर पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आप लिए है. पैन बनवाने के लिए आपको एक डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ने वाली है. हम जिस डॉक्यूमेंट की बात कर रहे हैं वो आधार कार्ड है. जी हां, 1 जुलाई से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड जरूरी होगा. इस संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने जानकारी साझा की है. इस कदम का उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है. इसके साथ ही अगर आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो इसे भी जल्द से जल्द लिंक करने का निर्देश दिया गया है.

इस तारीख से होगा नया नियम लागू 

नई नियमों के तहत 1 जुलाई से PAN Card बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो जाएगा. फिलहाल पैन कार्ड बनवाने के लिए जन्मतिथि, नाम और पहचान से जुड़े किसी भी वैध दस्तावेज को स्वीकार किया जाता है. लेकिन आने वाले 1 जुलाई से बिना आधार कार्ड के पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: आज आएंगे 20वीं किस्त के ₹2000 रुपये! ऑनलाइन कर लेंगे ये 2 काम तो नहीं अटकेगा पैसा

इस तारीख से पहले कर लें पैन कार्ड को आधार से लिंक  

PAN Card को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य कर दिया गया है. वर्तमान में, पैन कार्ड बनवाते समय यूजर्स को इसे आधार से जोड़ने का ऑप्शन मिलता है. लेकिन अब सभी को इसे तय समयसीमा में लिंक करना जरूरी होगा. यूजर्स 31 दिसंबर 2025 तक बिना किसी जुर्माने के पैन और आधार को आपस में लिंक कर सकते हैं. इसके बाद लिंक करने पर पेनल्टी देनी होगी.

कैसे करें PAN Card को आधार से लिंक?

PAN Card को आधार से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट के माध्यम से करनी होगी है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर ‘Link Aadhaar’ का विकल्प चुनें.
  • अब अपने पैन नंबर और आधार नंबर को दर्ज करें.
  • इसके बाद वह मोबाइल नंबर भरें जो पैन और आधार दोनों के साथ रजिस्टर्ड है.
  • “I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI” पर टिक करें और आगे बढ़ें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर “PAN has been linked successfully” का मैसेज आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: EPF में नॉमिनी का नाम कैसे जोड़ें? जानिए आसान ऑनलाइन तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >