IRCTC Tatkal Booking Tips: दिवाली-छठ में जाना है घर, तो कंफर्म सीट पाने के लिए काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स

IRCTC Tatkal Ticket Booking for Diwali-Chhath: अगर आपको भी दिवाली-छठ में घर जाने के लिए तत्काल टिकट चाहिए, तो यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे स्मार्ट टिप्स, जो आपको कंफर्म सीट दिलाने में मदद करेंगे.

IRCTC Tatkal Booking Tips | IRCTC Tatkal Booking For Diwali – Chhath : दिवाली में गिनकर अब 3 दिन ही बाकी हैं. घर से दूर रह रहे लोग दिवाली मनाने के लिए घर निकल रहे हैं. कोई ट्रेन से जा रहा है तो कोई फ्लाइट से. ऐसे में ट्रेन से जाने वालों को कन्फर्म ट्रेन टिकट मिल जाना ये किस्मत से कम नहीं है. IRCTC के तत्काल टिकट के लिए मारामारी हो रही है. विंडो के खुलने के कुछ देर में ही सीटें बुक हो जा रही हैं. ऐसे में अगर आपको भी कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए, तो हम आपको कुछ ऐसे 5 टिप्स देंगे, जिससे आपको तुरंत कंफर्म टिकट मिल जाएगी.

पहले से लॉगिन कर रखें IRCTC अकाउंट

तत्काल बुकिंग आपके ट्रेवलिंग डेट से एक दिन पहले खुलती है. AC कोच के लिए 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे तत्काल बुकिंग विंडो ओपन हो जाती है. ऐसे में लास्ट मोमेंट के लिए इंतजार न करें. बुकिंग विंडो ओपन होने के कम से कम 15 से 20 मिनट पहले ही अपने IRCTC अकाउंट को लॉगिन कर लें. क्योंकि, एक ही समय में ज्यादा यूजर्स के लॉगिन करने के कारण IRCTC का सर्वर स्लो काम कर सकता है या फिर कोई और दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए भलाई इसी में है कि पहले ही अपना अकाउंट लॉगिन कर लें. साथ ही पैसेंजर डिटेल्स के साथ-साथ पेमेंट के लिए UPI ID भी सेव कर लें.

ट्रेन नंबर और रूट पहेल से ही रखें तैयार

IRCTC अकाउंट लॉगिन करने के बाद आपको जिस ट्रेन में जाना है, उसका नंबर, रूट और क्लास पहले से ही सब सेलेक्ट करके रखें. जिससे विंडो खुलते ही आप सीधे टिकट के पेमेंट के लिए आगे बढ़ सकते हैं. क्योंकि, तत्काल टिकट बुकिंग में अगर एक सेकेंड की भी देरी हो गई, तो टिकट न के बराबर मिलती है. इसके अलावा IRCTC यूजर्स को अपने प्रोफाइल में पैसेंजर डिटेल्स सेव करके रखने की सुविधा देता है. ऐसे में जब आप टिकट बुक करने के लिए तैयार हों, तो बस सेव करके रखे गए डिटेल्स को सेलेक्ट करें और आप एक पूरे प्रोसेस को छोड़ आगे बढ़ जाएंगे. जिससे आपका समय ज्यादा बर्बाद नहीं होगा.

फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल करें

अगर आपका इंटरनेट स्पीड स्लो है तो फिर आपकी बनी बनाई मेहनत को बिगाड़ सकता है. इसलिए तत्काल टिकट बुकिंग के समय फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल करें. साथ ही लैपटॉप या डेस्कटॉप पर टिकट बुक करना ज्यादा आपके लिए अच्छा रहेगा. क्योंकि, ट्रैफिक ज्यादा होने पर मोबाइल ऐप्स भी कभी-कभी स्लो हो जाते हैं. इसके अलावा जल्दबाजी के चक्कर में एक से ज्यादा डिवाइसों में अपना IRCTC अकाउंट लॉगिन न करें, वरना इससे गड़बड़ी हो सकती है.

UPI, नेट बैंकिंग डिटेल्स पहले से सेव करके रखें

एक बार जब आपको टिकट मिल जाती है, तो तुरंत पेमेंट करें, वरना आपकी सीट कोई और ले जाएगा. ऐसे में सबसे अच्छा ऑप्शन UPI, नेट बैंकिंग या फिर पहले से सेव किये गए कार्ड डिटेल्स रहेंगे. इसलिए पहले से ही अपने अकाउंट में UPI, नेट बैंकिंग या अपने कार्ड के डिटेल्स को सेव कर के रखें, ताकि पेमेंट के समय आपको बस क्लिक करना हो. साथ ही ई-वॉलेट या बैंक ट्रांसफर से बचें.

ऑप्शन में दूसरे क्लास की सीट या ट्रेन को जरूर रखें

तत्काल टिकट बुकिंग विंडो के ओपन होने से पहले आपको जिस ट्रेन के लिए सीट चाहिए, उसमें सीट कितनी खाली है ये जरूर चेक कर लें. साथ ही पेज को ओपन रखें और सावधानी से बार-बार रिफ्रेश कर चेक करते रहें. जिससे आपको पता चल सके कि सीट कितने बची हुई है. इसके अलावा ऑप्शन में ट्रेन की दूसरी क्लास की सीट या फिर दूसरी ट्रेन भी देख कर रखें. जिससे आपको क्लास या ट्रेन में सीट न मिले तो आप समय रहते दूसरे के लिए टिकट कर सकें.

तत्काल टिकट बुकिंग विंडो कब ओपन होती है?

तत्काल टिकट बुकिंग विंडो आपकी ट्रेवलिंग डेट से एक दिन पहले ओपन होती है.

कंफर्म टिकट पाने के लिए पहले से क्या तैयारी करें?

टिकट बुकिंग विंडो ओपन होने से पहले अपने IRCTC अकाउंट को लॉगिन कर लें. लॉगिन के साथ अपना पैसेंजर डिटेल्स, ट्रेन नंबर, रूट और क्लास पहले से भर कर तैयार रखें. साथ ही पेमेंट ऑप्शन UPI या नेट बैंकिंग डिटेल्स सेव करके रखें.

पेमेंट के दौरान गलती से टिकट छूट न जाए, इसके लिए क्या करें?

पेमेंट के लिए UPI या नेट बैंकिंग डिटेल्स पहले से ही सेव कर के रखें.
ई-वॉलेट या बैंक ट्रांसफर से बचें क्योंकि वे ज्यादा समय लेते हैं.

ये भी पढ़े: दिवाली और छठ से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन, टिकट बुकिंग में दिकक्त, लाखों लोग परेशान

ये भी पढ़े: सिर्फ मिठाई ही नहीं इस दिवाली अपनों को दें ये खास गैजेट्स का तोहफा, त्योहार की खुशियां हो जाएंगी दोगुनी

ये भी पढ़े: IRCTC ने जारी किया अलर्ट, Fake Agents से सतर्क रहने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >