1 या 2 नहीं Gmail के 10 ऐसे छुपे फीचर्स जिन्हें सालों से यूज करने वाले भी नहीं जानते, क्या आपको पता है?

Gmail के कई ऐसे छुपे फीचर्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते. AI क्रिएटर दर्शल जैतवार ने एक थ्रेड में Gmail के 10 आसान और काम के टिप्स शेयर किए हैं, जो इनबॉक्स मैनेजमेंट को बेहतर बनाते हैं, समय बचाते हैं और काम को आसान करते हैं. आइए एक बार देखते हैं इन्हें.

Gmail Hidden Features: आप और हम सभी लंबे समय से Gmail का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन आज भी इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती. AI क्रिएटर और X (पहले ट्विटर) यूजर दर्शल जैतवार ने हाल ही में एक थ्रेड शेयर किया है. इस थ्रेड में उन्होंने Gmail के कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स बताए हैं, जो इनबॉक्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने Gmail से जुड़े 10 आसान लेकिन बेहद काम के टिप्स शेयर किए हैं, जिनसे समय बचता है, इनबॉक्स की भीड़ कम होती है और काम पहले से ज्यादा आसान हो जाता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

भेजा हुआ ईमेल तुरंत वापस लें सकते हैं

Gmail का एक बहुत काम का फीचर है भेजे गए ईमेल को तुरंत वापस लेना. अगर आपने सेटिंग में ‘Undo Send’ ऑप्शन ऑन कर रखा है, तो मेल भेजने के बाद करीब 30 सेकंड तक उसे कैंसिल किया जा सकता है. इससे गलती से या जल्दबाजी में भेजे गए मेल से बचाव हो जाता है.

प्रमोशनल मेल एक साथ साफ कर सकते हैं

Gmail में फालतू प्रमोशनल ईमेल हटाना भी आसान है. इसके लिए सर्च बॉक्स में ‘unsubscribe’ लिखें, इससे मार्केटिंग वाले ईमेल अलग दिखने लगते हैं. फिर आप उन्हें एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं और इनबॉक्स तुरंत साफ हो जाता है.

गोपनीय ईमेल भेज सकते हैं 

अगर आपको कोई संवेदनशील जानकारी ईमेल के जरिए भेजनी है, तो Gmail का कॉन्फिडेंशियल मोड काफी काम का फीचर है. इस मोड में सामने वाला व्यक्ति मेल को कॉपी, फॉरवर्ड या प्रिंट नहीं कर सकता. ईमेल लिखते समय नीचे दिखने वाले ताले (पैडलॉक) के आइकन पर क्लिक करके इसे आसानी से ऑन किया जा सकता है.

इंटरनेट के बिना भी Gmail चला सकते हैं

Gmail को आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी यूज कर सकते हैं. सेटिंग्स में जाकर ऑफलाइन मोड ऑन करने के बाद आप मेल पढ़ सकते हैं, सर्च कर सकते हैं और नए ईमेल ड्राफ्ट भी कर सकते हैं. जैसे ही इंटरनेट दोबारा चालू होता है, सारे ईमेल अपने आप सिंक हो जाते हैं.

ईमेल को बाद में भेजने के लिए कर सकते हैं शेड्यूल

यूजर्स ईमेल को किसी तय तारीख या समय पर भेजने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं. इससे अलग-अलग टाइम जोन में काम करना आसान हो जाता है और प्रोफेशनल कामकाजी समय में ही ईमेल भेजे जा सकते हैं.

ईमेल को बाद में देखने के लिए स्नूज करें

स्नूज फीचर की मदद से ईमेल कुछ समय के लिए इनबॉक्स से गायब हो जाते हैं और चुने गए समय पर दोबारा दिखाई देते हैं. इससे जरूरी कामों पर फोकस बना रहता है और अहम मैसेज मिस होने का डर भी नहीं रहता.

लेबल की मदद से मैसेज को रखें ढंग से

Gmail में पुराने तरीके के फोल्डर की जगह लेबल का इस्तेमाल होता है, जिससे एक ही ईमेल को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जा सकता है. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से Work, Travel या Personal जैसे कस्टम लेबल बना सकते हैं, ताकि इनबॉक्स हमेशा सलीके में रहे.

ईमेल टेम्पलेट बनाएं और सेव करें

जो मैसेज बार-बार भेजने पड़ते हैं, उनके लिए Gmail में टेम्पलेट बनाने का ऑप्शन मिलता है. एक बार टेम्पलेट सेव हो जाए तो उसे सिर्फ एक क्लिक में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों बचती है.

जरूरी ईमेल को रख सकते हैं सेफ

किसी काम के ईमेल को डिलीट करने की बजाय आप उसे आर्काइव कर सकते हैं या लेबल लगा सकते हैं. इससे इनबॉक्स भी साफ रहता है और जरूरत पड़ने पर मेल आसानी से मिल जाता है.

कीबोर्ड शॉर्टकट्स से बचा सकते हैं समय

कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करके आप अपना काम काफी तेज कर सकते हैं. Gmail में कई तरह के कीबोर्ड शॉर्टकट्स दिए गए हैं, जो मेल पढ़ने और नेविगेशन को आसान बना देते हैं. सेटिंग्स में जाकर शॉर्टकट्स ऑन करने के बाद, ‘Shift + ?’ दबाने पर आपको सभी उपलब्ध शॉर्टकट्स की पूरी लिस्ट दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: एक झटके में साफ हो जाएंगे Gmail के पुराने और बेकार ईमेल, कई लोग नहीं जानते ये छोटा सा तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >