नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, लापता

उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. उसकी पहचान भाटपाड़ा के वार्ड 35 के बड़ा श्रीरामपुर हांडीपुकुर निवासी करण साव के रूप में की गयी. वह इग्नू प्रथम वर्ष का छात्र था. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह वह घाट की रेलिंग पर खड़ा होकर गंगा में कूदा और लापता हो गया. लोगों ने बताया कि उन्होंने करण को बचाने की कोशिश की. लेकिन असफल रहे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर पाकर मौके पर डीएमजी के साथ पुलिस पहुंची और गोताखोरों को नदीं में उतारा. खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >