52 लाख के सोने के साथ महिला हुई गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल सीमांत के 61वीं बटालियन के जवानों ने दक्षिण दिनाजपुर स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके से एक महिला को पकड़ा

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल सीमांत के 61वीं बटालियन के जवानों ने दक्षिण दिनाजपुर स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके से एक महिला को पकड़ा, जो सोने के छह बिस्कुटों की तस्करी की कोशिश कर रही थी. घटना सोमवार की है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के कब्जे से सोने के छह बिस्कुट जब्त किये गये हैं, जिनकी कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपी और जब्त सोने को हिली स्थित कस्टम्स विभाग के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >