Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के 7 जिले में बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Bengal Weather Forecast : अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया, झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है.

Bengal Weather Forecast : आज ईद मुबारक है. सुबह से ही हर कोई उत्सव के मूड में है. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग की ओर मिल रही खबर के अनुसार बंगाल के 7 जिलों में बारिश (Rain) की संभावना है. कुछ जिलों में बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया, झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आज कोलकाता में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है दक्षिण बंगाल के इन कुछ जिलों में शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है.

Mamata Banerjee : शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर किया कटाक्ष कहा, ममता बनर्जी की तस्वीर लगे नोटबुक का हो रहा वितरण

दक्षिण बंगाल में तापमान बढ़ सकता है 3 से 5 डिग्री तक

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है. इस सप्ताह के दौरान दक्षिण बंगाल का अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. मुख्य रूप से पश्चिमी जिलों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने कोलकाता में अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान जताया है. हालांकि, अगले 48 घंटों में कोलकाता में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी. बीती रात का तापमान 25.9 से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया. आज यह फिर बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा. आज दिन का तापमान 30 से बढ़कर 33.5 डिग्री हो जाएगा.

WB News : अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर कसा तंज, ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >