Bengal Weather Forecast : फिर भींगेगा कोलकाता, बस कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bengal Weather Forecast : मौसम विभाग की मानें तो कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई जा रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को कोलकाता में छिटपुट आंधी आ सकती है. सूची में हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा भी शामिल हैं.

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में सप्ताहांत के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग की मानें तो कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई जा रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को कोलकाता में छिटपुट आंधी आ सकती है. सूची में हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा भी शामिल हैं. इसके अलावा पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में बुधवार से बारिश शुरू हो जाएगी.

उत्तर बंगाल में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर बंगाल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. अगले कुछ दिनों में भी उत्तरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश से उत्तर बंगाल में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. तीस्ता समेत कई नदियों का पानी खतरे के स्तर तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे में अभी और बारिश हो सकती है. शुक्रवार तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में छिटपुट भारी बारिश जारी रहेगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि मुकदमे की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

कोलकाता का तापमान

उत्तरी दिनाजपुर में भी मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके अलावा बुधवार को दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी बारिश होगी. इन तीन जिलों में सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम की कोई चेतावनी नहीं है. सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था. रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था.

West Bengal Assembly : राज्यपाल बोस ने चोपड़ा की घटना पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट, भाजपा का विधानसभा परिसर में धरना जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >