Bengal Weather Forecast : उत्तर में अटका है मॉनसून, दक्षिण में फिर तापमान बढ़ने का अनुमान, बारिश पर क्या कह रहा है मौसम विभाग

Bengal Weather Forecast : अलीपुर ने कहा कि बुधवार के बाद दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है. गुरुवार से सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान भी थोड़ा बढ़ेगा. दो दिनों के बाद दक्षिण बंगाल में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है.

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में मानसून प्रवेश कर चुका है लेकिन मॉनसून फिलहाल उत्तर बंगाल में रुका हुआ है. मौसम विभाग की ओर से दक्षिण में अगले कुछ दिनों में तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है. दक्षिण बंगाल के जिलों में मानसून कब प्रवेश करेगा, यह अभी तय नहीं है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल में बुधवार तक बारिश (Rain) जारी रह सकती है. कोलकाता सहित सभी स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कोलकाता में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिणी जिलों के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

दक्षिण बंगाल में तापमान बढ़ सकता है दो से तीन डिग्री तक

हालांकि, अलीपुर ने कहा कि बुधवार के बाद दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है. गुरुवार से सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान भी थोड़ा बढ़ेगा. दो दिनों के बाद दक्षिण बंगाल में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है.लेकिन मानसून उत्तर बंगाल में प्रवेश कर चुका है. वहां के जिलों में बारिश जारी रहेगी. मौसम कार्यालय ने कहा कि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार में सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. हवा का झोंका भी चल सकता है. मालदह, उत्तरी दिनाजपुर और दक्षिणी दिनाजपुर में भी बारिश की संभावना है.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने कहा, विकास के जो काम नरेन्द्र मोदी करता है, तृणमूल कहती है कि ‘ऐटा होते देबो ना’

31 मई को मानसून ने उत्तर बंगाल में किया प्रवेश

शुक्रवार तक केवल अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश होगी. 7 से 11 सेमी बारिश संभव है. 31 मई को मानसून ने उत्तर बंगाल में प्रवेश किया. जून का दूसरा सप्ताह वह समय होता है जब मानसून दक्षिण में प्रवेश करता है. जैसे ही मानसून उत्तर में दाखिल हुआ तो लगा कि समय से पहले मानसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. मॉनसून फिलहाल उत्तर में रुका हुआ है. जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम निराशाजनक बना हुआ है.

IPL 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ऐसे दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >