नैहाटी फेरीघाट : जलस्तर बढ़ा, डूबे तीन वाहन

नैहाटी स्थित फेरीघाट के किनारे खड़ा एक चार पहिया वाहन गंगा में डूब गया. यह घटना मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब हुई.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले नैहाटी स्थित फेरीघाट के किनारे खड़ा एक चार पहिया वाहन गंगा में डूब गया. यह घटना मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब हुई. मिली खबरों के अनुसार नैहाटी फेरीघाट के निकट काफी दिनों से दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्क किये जाते हैं. मंगलवार को दोपहर एक बजे करीब अचानक गंगा नदी में आये ज्वार के कारण जल स्तर बढ़ गया, जिस कारण किनारे खड़ा एक वाहन और दो टोटो पानी में डूब गये. हालांकि यह गाड़ी किसकी है. खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >