बीरभूम में मां-बेटे की हत्या में दो आरोपी हुए गिरफ्ता
मां-बेटे की हत्या में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
बीरभूम.
जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के कनाचीपुर गांव में शुक्रवार को मां-बेटे की हत्या के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके नाम बाबर शेख व डंबेल टुडू बताये गये हैं. दोनों इसी गांव के निवासी हैं. बाबर मूल रूप से मुर्शिदाबाद के जयपुर का बाशिंदा है. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है. मालूम रहे कि शुक्रवार रात गांव के आदिवासी पाड़ा की निवासी सुमी हांसदा (25) व उनके बेटे दीपू हांसदा (5) को रक्तरंजित अवस्था में बरामद कर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।