कूच बिहार में तृणमूल नेता को मारी गोली,हालत गंभीर

कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गयी

कोलकाता.कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गयी. अस्पताल में भर्ती इस तृणमूल नेता की हालत गंभीर बनी हुई है. शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सीतलकूची के लालबाजार के पंचायत प्रधान अनिमेष रॉय गुरुवार रात को एक सहयोगी के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान अनिमेष पर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. अनिमेष रॉय की दाहिनी जांघ में गोली लगी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में उनका सहयोगी भी घायल हो गया है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि हम उनके परिवार से भी बात कर रहे हैं. वह ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि अनिमेष रॉय का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत बहुत गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >